TRENDING TAGS :
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री को बर्खास्त करो: फरहान वारसी
भारतीय जनता पार्टी सरकार की गलत नीतियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर घेराबंदी की।
बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता (फोटो साभार-सोशल मीडिया)
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी सरकार की गलत नीतियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर घेराबंदी की। प्रदेश सचिव फरहान वारसी ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस कमेटी कार्यालय अमेठी भवन पर कांग्रेस कमेटी अमेठी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 'बिना वैक्सीनेशन परीक्षाएं निरस्त करो।' 'जब तक वैक्सीनेशन नहीं तब तक परीक्षा नहीं।' 'बच्चों के जीवन से खेलना बन्द करो', 'बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करो' की मांगों के साथ धरना दिया।
लोकसभा प्रभारी सहित अन्य कार्यकर्ता हुए शामिल
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं अमेठी लोकसभा प्रभारी फरहान वारसी, कांग्रेस सेवा दल युवा जिलाध्यक्ष अजीत कुमार यादव, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष रामबरन कश्यप, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा दूबे, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ममता पाण्डेय, कलावती मौर्य, नरसिंह बहादुर सिंह, रोहित सिंह आदि नेताओं ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से मांग उठाई है।
बेसिक शिक्षा मंत्री पर हमलावर रहे कांग्रेसी
धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की जोरदार मांग करते हुए कहा कि अब उन्हें पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है। साथ ही भाई से इस्तीफा दिलवाकर सच को उजागर कर दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की जमकर हमला बोला।