×

मांगपत्र के साथ शुरू हुई कांग्रेस की महापदयात्रा, समर्थन में उतरा गुलाबी गैंग

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गांव में घर घर जाकर किसानों के मांगपत्र भरे। पूरे जिले से 5000 मांग पत्र भरने का लक्ष्य है। मांगपत्र के माध्यम से किसान कर्ज माफ़ी, बिजली का बिल आधा करने और समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग करेंगे।

zafar
Published on: 6 Sep 2016 8:31 AM GMT
मांगपत्र के साथ शुरू हुई कांग्रेस की महापदयात्रा, समर्थन में उतरा गुलाबी गैंग
X

महोबा: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देवरिया से शुरू की गई किसान महापदयात्रा के साथ ही महोबा में भी कांग्रेसियों ने इसकी शुरुआत की। मांगपत्र के साथ पवा गांव से शुरू हुई यह यात्रा 10 दिनों तक चलेगी। कांग्रेसियों के समर्थन में महिलाओं का गुलाबी गैंग भी शामिल हुआ।

आगे पढ़िए पूरी खबर और देखिए कुछ और फोटो...

मांगपत्र अभियान

-2017 के विधानसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी की किसान महा पदयात्रा को लेकर महोबा में भी हलचल तेज हो गई है।

-कांग्रेस के राष्टीय नेतृत्व के निर्देश पर महोबा में भी कांग्रेसियों ने किसान मांगपत्र के साथ पवा गांव में किसानों को कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी।

congress maha pad yatra-mang patra farmers

-कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गांव में घर घर जाकर किसानों के मांगपत्र भरे। पूरे जिले से 5000 मांग पत्र भरने का लक्ष्य है।

-मांगपत्र के माध्यम से किसान कर्ज माफ़ी, बिजली का बिल आधा करने और समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग करेंगे।

congress maha pad yatra-mang patra farmers

भेदभाव का आरोप

-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों को समझाया कि सिर्फ कांग्रेस ही उनके हित में काम कर सकती है।

congress maha pad yatra-mang patra farmers

-स्थानीय कांग्रेस नेता त्रिलोक मोहन तिवारी और मनोज तिवारी ने केंद्र के साथ साथ प्रदेश सरकार पर भी किसानों से भेदभाव करने का आरोप लगाया।

congress maha pad yatra-mang patra farmers

-इस मौके पर गुलाबी गैंग की जिला कमांडर फरीदा बेगम भी अपने गैंग के साथ मौजूद थीं।

congress maha pad yatra-mang patra farmers

congress maha pad yatra-mang patra farmers

zafar

zafar

Next Story