×

Congress Marathon 2021: इकाना स्पोर्ट्स सिटी में कांग्रेस की महिला मैराथन कल, आधी आबादी को साधने की कवायद

Congress Marathon 2021: कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के गोमती नगर विस्तार स्थित इकाना स्पोर्ट सिटी में मैराथन दौड़ का आयोजन कल 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे किया जा रहा है।

Rahul Singh Rajpoot
Written By Rahul Singh RajpootPublished By Chitra Singh
Published on: 27 Dec 2021 5:35 AM GMT (Updated on: 27 Dec 2021 5:40 AM GMT)
Congress Marathon 2021
X

कांग्रेस का मैराथन दौड़ (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Congress Marathon 2021: कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में महिलाओं को जोड़ने के लिए हर वह प्रयोग कर रही जिससे उनकी पार्टी को मजबूती मिल सके। पहले 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' स्लोगन (Ladki Hun Lad Sakti Hun Marathon) उसके बाद महिलाओं से तमाम वादे अब मैराथन के जरिए आधी आबादी को साधने की कवायद तेजी से चल रही है। राजधानी लखनऊ में रविवार को 1090 चौराहे पर आयोजित लड़कियों के मैराथन को जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद भी इसका आयोजन कर जहां विरोध जताया गया था, वहीं अब गोमती नगर विस्तार स्थित इकाना स्पोर्ट सिटी में मैराथन दौड़ (Marathon Race in Lucknow) का आयोजन कल 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे किया जा रहा है।इसमें कांग्रेस के नेताओं के साथ हजारों की संख्या में लड़कियां प्रतिभाग करेंगी।

पार्टी ने राखे आकर्षक इनाम

कांग्रेस ने इस मैराथन में आकर्षक इनाम रखे हैं। पहले तीन विजेताओं को स्कूटी, दूसरे नंबर पर रहने वाले 25 उपविजेताओं को स्मार्टफोन, तीसरे नंबर पर रहने वाले 100 विजेताओं को फिटनेस बैंड और चौथे पर नंबर पर एक हजार मेडल वितरित किए जाएंगे। जिस तरह से रविवार को 1090 चौराहे पर लड़कियों का भारी हुजूम उमड़ा था। उससे अब यह साफ है कि कल होने वाली इस मैराथन में लड़कियों की भारी भीड़ जुटेगी और वह इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

प्रियंका का मिशन आधी आबादी

जाहिर है प्रियंका गांधी इस बार यूपी चुनाव में महिलाओं को साध कर अपने पाले को मजबूत करना चाहती हैं। यही वजह है कि वह महिलाओं की लड़ाई लड़ने के साथ ही उनके लिए लोक लुभावने वादे भी कर रही हैं। प्रियंका गांधी का 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारा हिट हुआ है और इसके जरिए वह महिलाओं और बेटियों को पार्टी से जोड़ने में कामयाब हो रही हैं। इसी के तहत अब प्रदेश भर में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत सीट आरक्षित कर रखी है और योग्य उम्मीदवार को वह चुनाव भी लड़ाएंगी।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story