×

अखबारों की स्याही तक सुख नहीं पाती, आ जाती है रेप की नई खबर: कांग्रेस MLC

कांग्रेस के विधानपरिषद सदस्य दीपक सिंह ने सदन के शीतकालीन सत्र में प्रदेश सरकार बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अखबारों की स्याही तक सुख नही पाती उत्तर प्रदेश में बलात्कारों की और नई खबर आ जाती है।

Shreya
Published on: 19 Dec 2019 10:52 AM GMT
अखबारों की स्याही तक सुख नहीं पाती, आ जाती है रेप की नई खबर: कांग्रेस MLC
X

अमेठी: कांग्रेस के विधानपरिषद सदस्य दीपक सिंह ने सदन के शीतकालीन सत्र में प्रदेश सरकार बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अखबारों की स्याही तक सुख नही पाती उत्तर प्रदेश में बलात्कारों की और नई खबर आ जाती है। एमएलसी ने प्रदेश सरकार की तुलना रावण राज से की है।

दीपक सिंह ने कहा के उन्नाव की घटना शर्मसार करने वाली है। प्रियंका गांधी के ट्वीट आते हैं बयान आते हैं और वहां का पुलिस महकमा कहता है कि घटनाएं इतनी नहीं पांच कम हैं। घटनाएं 100 नहीं 95 हुई हैं ये शर्मसार करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में चेरापुंजी बारिश के लिए है, रेगिस्तान के लिए राजस्थान, बर्फ बारी के लिए लद्दाख और बलात्कार के लिए उत्तर प्रदेश बदनाम है।

यह भी पढ़ें: हंगामे और शोर शराबे के बीच यूपी विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

यहां लोग आना नहीं चाहते इतना खौफ़ लोगों में बन गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश को बलात्कार की घटना में देश में पहले स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। दीपक सिंह ने कहा ये मैं आंकड़ों के आधार पर कह रहा ये मेरी कहानी नही है ये उत्तर प्रदेश सरकार के कारनामे हैं। उन्होंने कहा काली पट्टी इसलिए बांधकर आए हैं के काली पट्टी आंख पर बांध लीजिए क्योंकि उत्तर प्रदेश की सरकार आपको चुनकर पछता रही है देखना नहीं चाहती।

देखें वीडियो-

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2019/12/twitter_20191219_153116.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें: #CAB Bill Protest Lucknow फूक डाली चौकी जान बचाकर भागा दरोगा

Shreya

Shreya

Next Story