×

Congress Protest on NEET: कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन जारी, अजय राय हिरासत में

Congress Protest on NEET: कांगेस पार्टी ने देश और प्रदेश के तमाम हिस्सों में नीट और नेट परीक्षा लीक मामले को लेकर विरोध किया है।

Sidheshwar Nath Pandey
Published on: 21 Jun 2024 9:12 AM GMT (Updated on: 21 Jun 2024 9:16 AM GMT)
UP News
X

Congress Protest on NEET (Pic: Newstrack)

Congress Protest on NEET: देश के तमाम हिस्सों में नीट और नेट परीक्षा लीक होने के बाद छात्र-छात्राओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है। उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में समाजवादी छात्र सभा और कांग्रेस स्टूडेंट विंग एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुतले फूंके जा रहे हैं। नीट परीक्षा निरस्त करने की मांग की जा रही है। इसी विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी हिरासत में ले लिया गया है। लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान छात्रों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया है।

हिरासत में अजय राय


कांगेस पार्टी ने कल ही पार्टी के सभी राज्य मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ विधानसभा का घेरवा करने निकले। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। अजय राय ने बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे जाने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने अजय राय समेत अन्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और ईको गार्डेन ले गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग करते रहे।


दिल्ली में भी विरोधी

आज 21 जून को योग दिवस के मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को छात्रों ने काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। बता दें, आज योग दिवस के मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली यूनिवर्सिटी में जाने वाले थे। जब छात्रों को शिक्षा मंत्री के आने की खबर मिली तो उनलोगों ने विरोध में काले झंडे फहराने शुरू कर दिए। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने दिल्ली विश्विविद्यालय की विजिट कैंसिल कर दी। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने शिक्षा मंत्री का विरोध जताते हुए कहा कि उन्होंने और उनकी एनटीए ने बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। आइसा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ मिलकर काले झंडे लहराए और यूनिवर्सिटी में उनकी उपस्थिति का विरोध किया। मीडिया से बात करते हुए गुस्साए छात्रों ने बताया कि विरोध के डर से शिक्षा मंत्री कार्यक्रम में आए ही नहीं है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story