Nav Sankalp Shivir: प्रियंका गांधी का एलान, यूपी में करुंगी दोगुनी मेहनत, जब तक जीतेंगे नहीं लड़ते रहेंगे

Priyanka Gandhi Lucknow Visit: प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा हार से मायूस होने का वक्त नहीं है, बल्कि दोगुनी ऊर्जा से लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 1 Jun 2022 1:40 PM GMT
Nav Sankalp Shivir: प्रियंका गांधी का एलान, यूपी में करुंगी दोगुनी मेहनत, जब तक जीतेंगे नहीं लड़ते रहेंगे
X

नव संकल्प शिविर में प्रियंका गांधी वाड्रा

Congress Nav Sankalp Shivir: कांग्रेस (Congress) के दो दिवसीय नव संकल्प कार्यशाला (Nav Sankalp Shivir) में पहुंचीं पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को संबोधित करते हुए बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में वह दोगुनी मेहनत करेंगी और तब तक लड़ेंगी जब तक जीतेंगी नहीं। जी-जान से लड़ने के बावजूद पार्टी को हार मिली लेकिन मायूस होने का वक्त नहीं है, बल्कि दोगुनी ऊर्जा से लड़ाई लड़नी पड़ेगी। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की ये बातें सुनकर उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी जोश हाई दिखा।

घर-घर जाकर लोगों को बतानी होगी हकीकत

प्रियंका ने कहा कि पार्टी की हार हुई, ये एक सच्चाई है, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं (Congress Workers) की मेहनत ने पूरे देश के कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया था। हमें और गहराई से काम करने की ज़रूरत है। जनता से जुड़ने के लिए हमें और प्रयास करना होगा। सिर्फ़ राजनीतिक नहीं सामाजिक मसलों पर भी जनता से जुड़ाव बनाना होगा। इस समय भाजपा जिस तरफ देश के ले जा रही है यह वह देश नहीं है जिसके लिए महात्मा गाँधी, सरदार पटेल और डॉ.आंबेडकर ने लड़ाई लड़ी थी। हमें घर-घर जाकर लोगों को हक़ीक़त बतानी होगी।


2014 तक देश की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) आगे बढ़ रही थी, लेकिन आज देश की बुरी हालत पूरी दुनिया देख रही है। युवाओं को जीत-धर्म के नाम पर बांटकर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हालात बदलने के लिए नई ऊर्जा से जुटना होगा, मैं उनके साथ दोगुनी ताकत से मेहनत करूंगी। हमें उदयपुर चिंतन शिविर (Udaipur Chintan Shivir) में पारित हुए घोषणापत्र की भावना को समझकर आगे बढ़ना होगा।


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की तारीफ

कांग्रेस महासचिव ने कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) की तारीफ़ करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जी-जान से संघर्ष किया। सिर्फ चुनाव के समय नहीं बल्कि कोविड काल में भी उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर काम किया। सड़क पर उतरकर लाठियां खाईं, संघर्ष किया।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आज दो दिवसीय ''नव संकल्प कार्यशाला'' में पार्टी के डिजिटल मेंबरशिप अभियान, नगर निकाय चुनाव और सोशल मीडिया के महत्व को लेकर विशेष सत्र हुए। इसमें शामिल होने के लिए पूरे प्रदेश से पार्टी पदाधिकारी, पूर्व सांसद और विधायक शामिल हुए। पार्टी संगठन, राजनीति, अर्थव्यवस्था, कृषि, सामाजिक न्याय और युवाओं के मुद्दों पर उदयपुर घोषणापत्र (Udaipur Manifesto) में पारित प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story