×

कांग्रेस का योगी सरकार पर हमला, अब लगाया एक और भ्रष्टाचार का आरोप

यूपी कांग्रेस ने योगीराज को घोटालराज करार देते हुए कहा है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में पीडीएस घोटाला, 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला, पीडब्ल्यूडी घोटाला, स्कूली जूता-मोजा घोटाला, पंचायती राज घोटाला, डीएचएलएफ घोटाला, होमगार्ड घोटाला और अब पशुपालन विभाग का घोटाला सामने आया है।

Ashiki
Published on: 15 Jun 2020 5:38 PM GMT
कांग्रेस का योगी सरकार पर हमला, अब लगाया एक और भ्रष्टाचार का आरोप
X

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: यूपी कांग्रेस ने योगीराज को घोटालराज करार देते हुए कहा है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में पीडीएस घोटाला, 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला, पीडब्ल्यूडी घोटाला, स्कूली जूता-मोजा घोटाला, पंचायती राज घोटाला, डीएचएलएफ घोटाला, होमगार्ड घोटाला और अब पशुपालन विभाग का घोटाला सामने आया है। पार्टी ने हाईकोर्ट के जज की निगरानी में पशुपालन विभाग के घोटाले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए बोलेगा यूपी का युवा नाम से अभियान शुरू किया और भर्तियों में हो रहे घोटाले व भर्तियां लटक जाने के मामले में युवाओं का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें: कोरोना प्रभावित इलाकों का DM ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

सरकार को भ्रष्टाचार में डूबा बताया

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि पहले लगता था कि दाल में कुछ काला है लेकिन अब तो पूरी की पूरी दाल काली नजर आ रही है। यह सरकार गले तक भ्रष्टाचार की दलदल में डूबी हुई है। योगी आदित्यनाथ की सरकार में अब पशुपालन विभाग का घोटाला सामने आया है। पशुपालन घोटाले में अनिल राय का नाम सामने आया है। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि अनिल राय से उनके क्या क्या संबंध है? मलिक ने कहा कि जिस प्रकार सरकार के निजी सचिवों के नाम अखबारों और सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रही हैं, उससे तो लगता है कि पूरी सरकार भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी हुई है।

ये भी पढ़ें: भारत की कड़ी फटकार से पाक के तेवर ढीले, दोनों भारतीय अफसरों को रिहा किया

ये आरोप भी लगाए

मुख्यमंत्री लगातार जीरो टालरेन्स की बात करते हैं वहीं उनकी सरकार के मंत्रियों से जुड़े हुए लोग, सगे, सम्बन्धी और नजदीकी भ्रष्टाचार के नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। परीक्षाओं में खुलेआम धांधली हो रही हैं। पद बेचे जा रहे हैं। 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले में सिद्धार्थ नाथ सिंह के जनप्रतिनिधि चंद्रमा सिंह यादव का नाम आया है। मंत्री की नाक के नीचे यह कैसे हो गया। उन्होंने कहा कि योगीराज में सिर्फ घोटालाराज चल रहा है। चौधरी ने कहा कि अभी 69000 सहायक शिक्षक भर्ती घोटाले में जहां इलाहाबाद से जुड़े दो मंत्रियों के नजदीकी संलिप्त पाये गये हैं। वहीं, अब पशुधन विकास राज्यमंत्री के निजी सचिव का गिरफ्तार होना मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेन्स को आईना दिखाता है।

ये भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी में UGC की इस परियोजना का दूसरा माॅड्यूल संपन्न

मंत्री के बर्खास्त की मांग की

मीडिया विभाग के संयोजक ललन कुमार ने पशुधन विकास राज्यमंत्री के निजी सचिव सहित 7 लोगों की गिरफ्तारी और 9 करोड़ 72 लाख रुपये हड़पने के मामले के खुलासे पर कहा है कि अगर मुख्यमंत्री के पास जरा सी भी राजनीतिक शुचिता और नैतिकता बची हो तो फौरन अपने मंत्री को बर्खास्त करें। क्योंकि इस घोटाले में जिस प्रकार उनके निजी सचिव और तमाम उनके करीबी सामने आये हैं, जिसमें एक तथाकथित पत्रकार की फोटो मुख्यमंत्री के साथ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उससे यह पूरी तरह साफ है कि घोटाले के तार ऊपर तक जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार महागठबंधन में होने लगा बिखराव, नीतीश की तारीफ के साथ मांझी का अल्टीमेटम

Ashiki

Ashiki

Next Story