×

UP Congress: यूपी कार्यालय पर मनाया गया कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस

UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया। हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने पार्टी का झंडा फहराया और पांच लोगों को सम्मानित किया।

Prashant Dixit
Published on: 28 Dec 2022 2:06 PM GMT
UP Congress
X

यूपी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस (सोशल मीडिया)

UP Congress: भारत की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुई थी। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया। हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने पार्टी का झंडा फहराया और पांच लोगों को सम्मानित किया। इसके साथ ही आज कांग्रेस सेवा दल ने अपने 99 वर्ष पूरे कर 100वें वर्ष में प्रवेश किया है।

यूपी कांग्रेस कार्यालय पर स्थापना दिवस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर यूपी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस सेवा दल और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिती में मनाया गया है। इस स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी और भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्प अर्पित किए। जिसके बाद पार्टी का झण्डा फहराया और राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन किया।

कांग्रेस स्थापना दिवस पर 5 लोग सम्मानित

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस सेवा दल के लोगों संबोधित करते हुए कहा, कि हम सब एक होकर के पार्टी हित के लिए काम करेंगे और देश की संपत्ति को बेचने वाली इस पार्टी का आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकना की बात कही। जिसके बाद कार्यकर्ताओं और कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने हर बार की तरह इस बार भी पांच लोगों 3 भारत यात्री और 2 पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

भारत जोड़ों यात्रा की समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में आज राहुल गांधी की यूपी में आने वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा के सफल संचालन की बात कही गई। इसके लिए सभी को अभी से तैयारी करने की जरूरत बताई और अन्य राज्यों की तरह ही उत्तर प्रदेश की यात्रा भी चर्चा में आनी चाहिए। इस दौरान देश की जनता के महंगाई, बेरोजगारी, असुरक्षा आदि के मुद्दे उठाने की बात कही गई।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story