Aligarh News: मणिपुर घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने कपड़े निकाल किया प्रदर्शन,राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Aligarh News: कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर प्रोटेस्ट मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेसियों ने केंद्र और मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 22 July 2023 5:18 PM GMT
Aligarh News: मणिपुर घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने कपड़े निकाल किया प्रदर्शन,राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग
X
कपड़े निकालकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता(Pic: Newstrack)

Aligarh News: मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ वीभत्स घटना को लेकर कांग्रेसियों ने कपड़े निकाल कर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर प्रोटेस्ट मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेसियों ने केंद्र और मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। कलेक्ट्रेट गेट के अंदर घुसने से पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक दिया। कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर अपना आक्रोश व्यक्त किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

कांग्रेसियों ने मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर घटना को लेकर राज्य व केंद्र सरकार की बर्खास्तगी की मांग और सीबीआई जांच समेत आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कारवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग के साथ मणिपुर मे सौहार्द कायम करने की मांग की गई। कांग्रेस नेता आगा युनुस ने कहा कि 80 दिन से हिंसा हो रही है। मणिपुर जल रहा और तीन दिन पहले दो महिलाओ को सरेआम नग्न घुमा कर परेड कराई गया। ये सब उन महिलाओ को पुलिस कस्टडी से जबरन उठाकर उन दरिंदो द्वारा ले जाया गया। कपडे पुलिस के सामने उतरवाया गया। और पुलिस ने मुंह फेर लिया। पुलिस प्रशासन ने इन्हें नही बचाया।

कांग्रसियो ने शर्ट उतारकर किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस नेता युनूस आगा व कांग्रसियो ने शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। आगा युनूस ने कहा जब देश में भाजपा सरकार में महिलाओ के कपडे सरेआम उतरवाए जा रहे तो हमारा शर्ट उतारना प्रतीकात्मक विरोध है। आगा ने कहा कि नफरत फैलाकर भाजपा भाई-भाई के बीच इतना जहर बो डाला कि शांत रहने वाला मणिपुर भाजपा की सत्ता में आने के बाद जल रहा है। राज्य सरकार ने 4 मई की घटना और 18 मई मे जीरो प्राथमिकि और फिर 21 जून को प्राथमिकी दर्ज करती है। फिर भी डेढ माह बाद सरकार कार्रवाई नही करती। कार्रवाई 20 जुलाई को विडियो वायरल होने के बाद जन आक्रोश फैलने पर दिखावा करती है। प्रधानमन्त्री मणिपुर हिंसा के 78 वे दिन हल्की बयानबाजी संसद सत्र की मजबूरी मे करते है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जरीना आगा ने डबल इंजन भाजपा सरकार को महिला विरोधी बताया। और केन्द्र व राज्य सरकार से इस्तीफे की मांग की है।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story