Congress Poll Debacle: AICC member जीशान हैदर ने मांगा प्रियंका गांधी का इस्तीफा

Congress Poll Debacle: जीशान हैदर ने पत्र में लिखा, यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का ठीकरा सिर्फ और सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर फोड़ना बिलकुल गलत है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 22 March 2022 6:04 AM GMT (Updated on: 22 March 2022 6:10 AM GMT)
Priyanka Gandhi: AICC member Zeeshan Haider demands resignation of Priyanka Gandhi over defeat in up elections
X

प्रियंका गांधी (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया) 

Congress Poll Debacle: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य जीशान हैदर (zeeshan haider) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की बुरी हार के लिए कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से इस्तीफा मांगा है। जीशान हैदर ने एक पत्र के जरिए प्रियंका गांधी से यह मांग की है। पात्र उन्होंने साफ-साफ लिखा है, कि यूपी में कांग्रेस की हार का ठीकरा सिर्फ और सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर फोड़ना बिलकुल गलत है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य जीशान हैदर ने यह पत्र कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखा है। जिसमें वो कहते हैं कि यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी की बुरी हार के लिए सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराना बिलकुल गलत है। खासकर तब जब प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी खुद रही हों। ऐसे में एक चपरासी की नियुक्ति भी प्रदेश अध्यक्ष अपनी मर्जी से नहीं कर सकते। जीशान हैदर ने पत्र में लिखा, यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का ठीकरा सिर्फ और सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर फोड़ना बिलकुल गलत है।

इतिहास याद दिलाया

जीशान पात्र में आगे लिखते हैं, 'जब भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी हारी हमेशा प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया। चाहे 2012 का विधानसभा चुनाव हो जिसमें दिग्विजय सिंह और रीता बहुगुणा जोशी ने इस्तीफा दिया था, जबकि मत प्रतिशत और सीटें बढ़ी थी। इसके बाद 2017 का चुनाव हारने के बाद राजबब्बर और गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा दिया था। तो, मेरा मानना है कि प्रियंका गांधी को भी पद से इस्तीफा देना चाहिए।'

..वही नौकर और टीम करेगी काम

जीशान आखिर में कांग्रेस अध्यक्ष को लिखते हैं, ये पार्टी के एक कार्यकर्ता का आपसे निवेदन है। क्योंकि, जब तक प्रियंका गांधी प्रभारी रहेंगी उनके वही नौकर और टीम काम करेगी। जिसकी वजह से प्रदेश के 387 विधानसभा सीटों पर हमारी जमानत जब्त हुई है।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story