Varanasi News: घोसी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई, एक दूसरे को खिलाई मिठाई

Varanasi News: प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की हमने पहले ही यह बात कहा था जब हम घोसी सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ रहे हैं हमारा प्रत्याशी वहां नहीं है तो निश्चित तौर पर हमारा सपा को समर्थन और सहयोग है।

Network
Report Network
Published on: 8 Sep 2023 2:56 PM GMT (Updated on: 8 Sep 2023 2:57 PM GMT)
Varanasi News
X

 (Pic:Newstrack)

Varanasi News: मऊ के घोसी सीट पर कांग्रेस और सपा के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भारी मतों से चुनाव जीत लिया है। सुधाकर सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दारा सिंह चौहान को 42,672 वोटों से हराया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घोसी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की पहली जीत पर काफी खुश दिखे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर और गले लगकर बधाई दिया। उधर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यह स्पष्ट कर दिया की यह जीत समाजवादी पार्टी की नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन की जीत है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की हमने पहले ही यह बात कहा था जब हम घोसी सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ रहे हैं हमारा प्रत्याशी वहां नहीं है तो निश्चित तौर पर हमारा सपा को समर्थन और सहयोग है। क्योंकि सपा इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और हम बड़ा दिल दिखाते हुए यह समर्थन दिए थे मेरे पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओ में बखूबी मेहनत किया जिसका नतीजा आज सबके सामने हम है। हम सुधाकर सिंह को जीत की बधाई देते है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने भी यह जीत इंडिया गठबंधन का जीत कहा निश्चित रूप से यह इंडिया गठबंधन की जीत है।भाजपा के अहंकार की हार हुई है।घोसी की जनता एकजुट होकर अपने वोट के अधिकार से लोकतंत्र विरोधी भाजपा को हराकर आज जबाब दी है हम घोषी की सम्मानित जनमानस का हृदय से वंदन व अभिनंदन करते है।व विजयी विधायक श्री सुधाकर सिंह अपने कर्तव्य पथ आमजनमानस में हित मे कार्य कर उन्हें शुभकामनाएं देते है।

कार्यक्रम में ये लोग हुए उपस्थित

कार्यक्रम में अजय राय,राघवेन्द्र चौबे,शैलेन्द्र सिंह,पंकज चौबे, विनोद सिंह कल्लू,मयंक चौबे,साजिद अंसारी,अब्दुल हमीद डोडे,प्रमोद वर्मा,आसीष गुप्ता,पीयूष श्रीवास्तव, रोहित दुबे,आशिष केशरी,रजित तिवारी,साजू पाण्डेय,धीरज सोनकर, श्रवण गुप्ता, बेलाल अहमद,किशन यादव,आयुष तिवारी,आनन्द पाण्डेय,नसीम,सरताज,बाबा, डिम्पल, प्रशान्त मिश्रा,समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story