×

आज नहीं मिली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को जमानत, अगली सुनवाई 28 मई को

प्रवासी मजदूरों को यूपी वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किए गए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को झटका देते हुए लखनऊ के सत्र न्यायालय ने आज जमानत नहीं दी है।

Aditya Mishra
Published on: 26 May 2020 11:37 AM GMT
आज नहीं मिली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को जमानत, अगली सुनवाई 28 मई को
X

लखनऊ: प्रवासी मजदूरों को यूपी वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किए गए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को झटका देते हुए लखनऊ के सत्र न्यायालय ने आज जमानत नहीं दी है। अब न्यायालय में आगामी 28 मई को अजय कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

बीते दिनों प्रवासी मजदूरों को वापस यूपी लाने के लिए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने 1000 बसे देने की पेशकश यूपी सरकार से की थी। यूपी सरकार ने कांग्रेस से उनकी बसों की सूची मांगी थी।

आंकड़ों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने किया सीएम योगी पर जबरदस्त हमला

धरना प्रदर्शन के बाद किये गये थे गिरफ्तार

दो दिन बाद सूची उपलब्ध होने के बाद यूपी सरकार ने बसों को प्रवासी मजदूरों को लाने की अनुमति दे दी थी। इसी दौरान पता चला कि कांग्रेस की बसों की सूची में दर्ज कई नम्बर तिपहिया वाहनों और स्कूटर आदि वाहनों के है।

इस पर बसों को यूपी में दाखिल नहीं होने दिया गया। इसी बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार आगरा बार्डर पर बसों को यूपी में लाने के लिए धरना प्रदर्शन करने लगे। जिस पर यूपी पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया था।

उनके खिलाफ आगरा में लाकडाउन तोड़ने और लखनऊ में बसों की फर्जी सूची देने पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके तहत उनकी गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पुलिस आगरा पहुंची और उन्हे गिरफ्तार किया।

प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा के लिए भाजपा से ज्यादा कांग्रेस जिम्मेदार: मायावती

प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी से कांग्रेसियों ने आक्रोश

इसके बाद से ही यूपी कांग्रेस अध्यक्ष जेल में है। हालांकि कांग्रेस उनकी जमानत के लिए पूरा जोर लगा रही है। कांग्रेस के कई बड़े नेता यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए कह रहे है कि उन्हे प्रवासी श्रमिकों की सेवा की सजा दी जा रही है।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अजय कुमार लल्लू के माता-पिता से फोन पर बात करके उन्हे जल्द ही जमानत पर छुड़ाने का आश्वासन देते हुए कहा था कि पूरी कांग्रेस पार्टी उनके बेटे के साथ खड़ी है।

सोनिया की FIR पर मचा बवाल, कांग्रेस नेता ने CM येदियुरप्पा को लिखा पत्र

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story