×

सहारनपुर में धारा 144 लागू: आज होगी किसान महापंचायत, प्रियंका भरेंगी हुंकार

सहारनपुर में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ है, जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगी। हालाँकि इसके पहले ही जिले में धारा 144 लागू कर दी गयी है।

Shivani Awasthi
Published on: 10 Feb 2021 4:10 AM GMT
सहारनपुर में धारा 144 लागू: आज होगी किसान महापंचायत, प्रियंका भरेंगी हुंकार
X

लखनऊ: कृषि कानूनों के मुद्दे पर किसान आज यूपी में महापंचायत कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज होने वाली किसान महापंचायत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगी। हालाँकि इसके पहले ही जिले में धारा 144 लागू कर दी गयी है। इसके अलावा बुलन्दशहर में भी महापंचायत आयोजित हो रही है, जिसमे रालोद नेता जयंत चौधरी हिस्सा लेंगे।

सहारनपुर में किसान महापंचायत

दरअसल, मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ लगभग तीन महीने से आंदोलन कर रहे किसानों की मांग अब तक पूरी न होने के चलते अब उनका विरोध प्रदर्शन चरम पर है। धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल, ट्रैक्टर रैली, चक्का जाम, रेल रोको जैसे अभियान के बाद अब किसान जगह जगह महापंचायतों का आयोजन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेँ- किसान आंदोलन पर फैसला: संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक आज, बनेगा आगे का प्लान

किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी

इसी कड़ी में आज यूपी के सहारनपुर जिले में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ है, जिसमे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगी। पंचायत के जरिये प्रियंका किसानों की पीड़ा का मुद्दा उठाएंगी। उनके सहारनपुर पहुंचे से पहले ही जिले में धारा 144 लागू कर दी गयी है। वहीं अगर प्रियंका के कार्यक्रम की जानकारी दें तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मां शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेकने के बाद चिलकाना में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी।

priyanka gandhi

सहारनपुर में 5 अप्रैल तक धारा 144 लागू,

बताया जा रहा है कि चिलकाना में होने वाली किसान पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। वहीं कांग्रेस नेता गांव-गांव जाकर लोगों को पंचायत में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। महापंचायत के लिए मंच तैयार हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर लगभग 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इतने ही लोगों के खड़े होने की भी व्यवस्था है।

ये भी पढ़ेँ- पुलिस ने मारी गोली: सिपाही की मौत का लिया बदला, कासगंज एनकाउंटर में एक ढेर

कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था को संभालने के लिए वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे। मद्देनजर प्रशासन ने जिले में धारा-144 लगा दी है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, 5 अप्रैल तक जिले में धारा 144 लागू रहेगी।

rakesh tikait-mahapanchayat-2

बुलंदशहर में जयंत चौधरी की किसान महापंचायत

इसके अलावा बुलंदशहर में भी आज किसान महापंचायत होनी है, जिसे रालोद नेता जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। जयंत अबतक पश्चिमी यूपी की कई महापंचायतों में हिस्सा ले चुके हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story