×

प्रियंका गांधी ने CM योगी के लिए ऐसा क्या लिख दिया, डिलीट करना पड़ा ट्वीट

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला कर रही हैं। प्रियंका यूपी के अलग-अलग हिस्से में जाकर लोगों से मिल रही हैं और प्रदेश के योगी सरकार के खिलाफ अपनी बात रख रही हैं।

Aditya Mishra
Published on: 15 Feb 2020 6:28 PM GMT
प्रियंका गांधी ने CM योगी के लिए ऐसा क्या लिख दिया, डिलीट करना पड़ा ट्वीट
X

लखनऊ: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला कर रही हैं। प्रियंका यूपी के अलग-अलग हिस्से में जाकर लोगों से मिल रही हैं और प्रदेश के योगी सरकार के खिलाफ अपनी बात रख रही हैं।

अब बेरोजगारी के मुद्दे पर शनिवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर हमला बोला है। ट्वीट करने के कुछ देर बाद ही प्रियंका गांधी ने अपना ट्वीट डीलिट कर दिया है। लेकिन, लोगों के पास उनके ट्वीट का स्क्रिन शॉट है। ऐसे में आइये जानते हैं कि प्रियंका ने ट्वीट में क्या कहा था।

ये भी पढ़ें... काशी में प्रियंका गांधी: मंदिर में खाया भंडारा, बताया क्या है संत रविदास का सपना

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखी थी ये बात

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है, 'सरकार का काम होता है कि नौकरियां दें लेकिन यूपी सरकार हर साल बेरोजगारों को बढ़ाने का काम कर रही है। मंत्री जी ने विधानसभा में जवाब देकर कहा है कि पिछले 2 साल में 12.5 लाख पंजीकृत बेरोजगार बढ़ गए। अब बीजेपी वालों के नकली दावों को देखिए और उनकी हकीकत देखिए। युवा बहुत परेशान है।' हालांकि, उन्होंने बाद अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

ये भी पढ़ें...प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, लगाया ये बड़ा आरोप

वजीरगंज कचहरी में देसी बम फटने का उठाया था मुद्दा

लखनऊ के इस मामले में प्रियंका ने सीएम योगी पर किया था हमला इसके दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज कचहरी में देसी बम फटने से वकीलों के घायल होने की घटना को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा था कि राजधानी लखनऊ तक में कोई सुरक्षित नहीं है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार को साफ-साफ कह देना चाहिए कि उसने तीन साल तक जनता से झूठ बोला है।

प्रियंका ने दिल्ली में कांग्रेस को मिली बुरी हार पर ये कहा था पिछले दिनों वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर निकलते वक्त प्रियंका गांधी वाड्रा से जब दिल्ली हार का सवाल किया तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा था कि दिल्ली में बात कर लूंगी। इससे पहले वाराणसी में ही प्रियंका गांधी ने एग्जिट पोल में कांग्रेस के बदतर प्रदर्शन के सवाल पर कहा था कि रिजल्ट देखेंगे।

ये भी पढ़ें...प्रियंका के पीछे-पीछे रावण: तो कुछ ऐसा रहा बनारस का माहौल

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story