×

कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन, राजीव गांधी की मूर्ति का सिर नाली में मिलने से थे नाराज

By
Published on: 5 Jun 2017 10:09 AM GMT
कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन, राजीव गांधी की मूर्ति का सिर नाली में मिलने से थे नाराज
X

लखनऊ: हज़रतगंज स्थित जीपीओ चौराहे पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। कार्यकर्त्ता हाल ही में मिर्जापुर में राजीव गांधी की मूर्ति का सिर नाली में मिलने से नाराज थे। इसी के विरोध में उन्होंने बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन भी रोक ली। जिसके चलते पुलिस को लाठियां तक चलानी पड़ी।

क्या था पूरा मामला

मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित आवास विकास कॉलोनी के पार्क में लगी पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। राजीव गांधी की प्रतिमा का टूटा हुआ सिर नाली में पड़ा मिला। हंगामे के बाद पुलिस ने इसे नाले से निकलवाया। बता दें, यह पार्क कोतवाली क्षेत्र में ही स्थित है।

इस घटना के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राजबब्बर ने कहा, कि ‘इस शर्मनाक घटना से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का खून खौल गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं शनिवार को मिर्जापुर में उपस्थित थे। ये घटना उसी दिन की है।’ राजबब्बर ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को वोट का अधिकार दिया, महिलाओं को आरक्षण का अधिकार दिया। उस व्यक्ति का अपमान देश का अपमान है। कांग्रेस पार्टी इस घटना का विरोध करेगी।’

अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

इस पूरे मामले में मिर्जापुर के एसपी आशीष तिवारी ने बताया, कि ‘अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।’ उन्होंने बताया कि ‘सुबह में पार्क में बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। पार्क में लगे ट्यूबवेल पर दिन की शिफ्ट के कर्मचारी के आने के बाद लोगों को घटना की जानकारी मिली।’

भगवाधारियों से जनता में भय है

सूत्र बता रहे हैं, कि राजबब्बर खुद सोमवार को मिर्जापुर जाएंगे। इसी दिन कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, कि ‘बीजेपी की जीत का नशा सड़कों पर नजर आता है। भगवाधारियों से जनता में भय है।’

आगे की स्लाइड में देखिए इस विरोध प्रदर्शन की और भी तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए इस विरोध प्रदर्शन की और भी तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए इस विरोध प्रदर्शन की और भी तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए इस विरोध प्रदर्शन की और भी तस्वीरें

Next Story