×

कांग्रेस का नागरिकता संशोधन बिल पर विरोध प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज

विरोध प्रदर्शन हेतु"संविधान विरोधी भाजपा सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी" छात्रों पर लाठी चलाने वाली भाजपा सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी" आदि नारे लगाते हुए निकले मुख्य मार्ग पर ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स लिए नगर कोतवाल नितीश श्रीवास्तव ने घेर लिया।

SK Gautam
Published on: 17 Dec 2019 2:51 PM GMT
कांग्रेस का नागरिकता संशोधन बिल पर विरोध प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज
X

अयोध्या: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर छात्रों पर लाठियां चलाने और नागरिकता कानून संशोधन बिल 2019 के विरोध में कांग्रेसजनों ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए।विरोध प्रदर्शन हेतु"संविधान विरोधी भाजपा सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी" छात्रों पर लाठी चलाने वाली भाजपा सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी" आदि नारे लगाते हुए निकले मुख्य मार्ग पर ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स लिए नगर कोतवाल नितीश श्रीवास्तव ने घेर लिया। काफी देर तक नोकझोंक के बाद गिरफ्तारी की घोषणा कर बस में बैठा लिया और पुलिस लाइन लेगये जहां से 2 घंटे बाद गिरफ्तार कांग्रेसजनों को रिहा किया गया।

ये भी देखें : सावधान दुश्मन देश! भारत की ये मिसाइल कर देगी चूर-चूर, हुआ सफल परिक्षण

सरकार द्वारा पुलिस के दम पर किया जा रहा अत्याचार

इसके पूर्व कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा देश में छात्रों पर इस आता ताई सरकार द्वारा पुलिस के दम पर किया जा रहा अत्याचार ना काबिले बर्दाश्त है एवं नागरिकता संशोधन बिल संविधान विरोधी है यह बिल स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत के साथ हमारे संविधान पर हमला है भाजपा के इन दमनकारी कृत्यों को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका विरोध कांग्रेस जन सड़कों पर उतर कर करेंगे।

कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा काले कानून के विरोध में जगह-जगह शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बर्बरता पूर्वक लाठियां चलव कर भाजपा ने अपनी मानसिकता देश के समक्ष उजागर कर दी है। एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पूर्व में ही देश बेरोजगारी,आर्थिक संकट,महिला अत्याचार से ग्रसित है और अब यह काला कानून एवं छात्राओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करके भाजपा देश को कहां लेना चाहती है यह बात किसी से छुपी नहीं है।

ये भी देखें : दिल्ली में फिर बवाल: प्रदर्शनकारी हुए उग्र

महंगाई बेरोजगारी बदहाल कानून व्यवस्था से परेशान हैं

पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं है लोग महंगाई बेरोजगारी बदहाल कानून व्यवस्था से परेशान हैं किंतु सरकार अपनी झूठी वाह वाही में ही व्यस्त है ऐसे में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी एवं भाजपा के हर गलत निर्णय का सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी। विरोध प्रदर्शन करने वाले प्रमुख नेताओं में एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,युवा कांग्रेस के संजय तिवारी,रणजीत सिंह,वेद सिंह कमल,छविराज यादव,सेवादल के हरे कृष्ण गुप्ता,बसंत मिश्र, प्रमुख रूप से शामिल थे

SK Gautam

SK Gautam

Next Story