×

VIDEO : रेल बजट खत्म होने पर राहुल की डिमांड- किसानों के लिए अलग हो बजट

By
Published on: 21 Sep 2016 11:47 AM GMT
VIDEO : रेल बजट खत्म होने पर राहुल की डिमांड- किसानों के लिए अलग हो बजट
X
congress rahul gandhi kisan yatra kanpur uttar pradesh

कानपुरः यूपी में किसान यात्रा और खाट सभा कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को किसानों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने किसानों की कर्ज माफी को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार पर जोरदार निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने इन ढाई सालों में उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए है।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनीं तो 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। मोदी सरकार रेल बजट खत्म करना चाहती है और रेल बजट को मेन बजट में शामिल करना चाहती है। इस पर मेरा कहना है कि सरकार को किसानों के लिए अलग से किसान बजट बनाना चाहिए।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

-राहुल गांधी का रोड शो बुधवार को कानपुर के घाटमपुर तहसील पहुंचा।

-वहां पर उन्होंने एक यूनीवर्सिटी में किसानो के साथ खाट सभा की।

-इस दौरान उन्होंने किसानो से बात की।

-राहुल गांधी ने किसानों से कहा कि किसान की स्थिति बेहद ख़राब होती जा रही है।

-किसानो के लिए जो रुपया भेजा जाता है वह आप लोगो तक नहीं पहुंचता है।

-पिछले ढाई साल में 1 लाख 10 हजार करोड़ की धन राशि माफ़ की गई है।

-लेकिन यह कर्ज किसानो का नहीं बल्कि उद्योगपतियों का माफ़ किया गया है।

-उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपया माफ़ किया था।

-लेकिन नरेन्द्र मोदी ने इससे ज्यादा पैसे माफ़ किया।

-यह कर्ज उद्योगपतियों का माफ़ किया गया है।

-किसानो भी अपने बच्चो इंजिनियर, डाक्टर, लायर बनाना चाहते है लेकिन पैसे नहीं होने के कारण उन्हें निरासा होती है।

किसान ने बयां किया दर्द

-किसान ब्रज किशोर दीक्षित ने राहुल गांधी को बताया कि ओलावृष्टि की चेकिंग हुई थी।

-लेकिन खाते में पैसे नहीं आए जब अधिकारियों के पास जाते है तो वह बेइज्जत कर भगा देते है।

-कुछ भी हो जाए मैं अपने बच्चों को किसान नहीं बनाऊंगा।

-राहुल गांधी ने किसान की बात का जवाब देते हुए कहा कि आपकी यही आवाज नरेन्द्र मोदी तक पहुंचाना है।

-आप का दर्द मोदी के कानो तक पहुंचना चाहता हूं।

-वह अमेरिका, चीन चले जाते हैं लेकिन आप की आवाज सुनने को तैयार नहीं है।

-मैं नेता विपक्ष हूं मैं सभी का दर्द सरकार तक पहुंचना चाहता हूं।

-उन्होंने मंच से एलान किया कि अगर मेरी सरकार आई तो 10 दिन में किसानो का कर्ज माफ़ कर दिया जाएगा।

अपने कर्मों के बल पर यहां खड़ा हूं

राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने युवाओं से चुनाव से पहले वादा किया था कि 2 करोड़ युवाओ को रोजगार किया दिया जाएगा। लेकिन जब मैंने इसके आंकडे निकलवाए तो पता चला कि 1 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया है। उन्होंने कहा कि मै यहां पर अपने कर्मो से आया हूं। 70 हजार करोड़ रूपए का किसानों का कर्ज माफ़ किया है इस बल पर यहां खड़ा हूं।

किसानों से भराए जाएंगे फॉर्म

राहुल गांधी ने कहा कि हमारे वर्कर प्रत्तेक गांव में हर एक किसान के घर जाएंगे। किसान से एक फार्म भराया जाएगा जिसमें किसान का नाम, पता और मोबाइल नंबर भराया जाएगा। किसानों के यह फार्म पीएम नरेन्द्र मोदी के सामने रखे जाएंगे और उनसे किसानों के कर्ज माफ़ करने की अपील की जाएगी।

अगली स्लाइड्स में देखें वीडियो ...

Next Story