भ्रष्टाचार में डूबी है यूपी सरकार, नहीं दबेगी अन्याय के खिलाफ उठने वाली आवाज: कांग्रेस

बिना वैक्सीनेशन इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने का निर्णय छात्रों की जिंदगी खतरे में डालना है: फैसल हसन

Kapil Dev Maurya
Written By Kapil Dev MauryaPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 31 May 2021 12:19 PM GMT (Updated on: 31 May 2021 12:25 PM GMT)
भ्रष्टाचार में डूबी है यूपी सरकार, नहीं दबेगी अन्याय के खिलाफ उठने वाली आवाज: कांग्रेस
X

जौनपुर। अपने भाई को फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति दिलाने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री को बर्खास्त करने और बिना वैक्सिनेशन के उत्तर प्रदेश में होने वाली माध्यमिक एवं अन्य बोर्ड की परीक्षाओ को निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान में आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया गया।



बता दें कि धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी करने के साथ साथ अपने आक्रोश को भी व्यक्त किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी सूबे की सरकार न्याय के लिए उठने वाली आवाज को दबाने का काम कर रही हैं। लेकिन कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर लोगो को न्याय दिलाने के प्रति संकल्पित है। कांग्रेस की आवाज को लाठी व मुकदमे के डर से प्रदेश सरकार दबा नहीं सकती।



बता दें कि प्रदेश कांग्रेस सचिव धर्मेन्द्र निषाद ने कहा कि सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार व धन उगाही में लिप्त हैं और सरकार इस महामारी के बीच इंटरमीडिएट के छात्रों की परीक्षा कराने का निर्णय लेकर छात्रों की जिंदगी खतरे में डाल रही हैं। बिना वैक्सीनेशन के निर्णय का पूरी कांग्रेस विरोध करती हैं। धरने में राकेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, महासचिव अजय सोनकर, सरवर एडवोकेट, आजम जैदी, अंकित राय, तौकीर खान, राकेश सिंह डब्बू, दिनेश तिवारी, प्रवीण सिंह पिंटू, मोहम्मद अतीक, पंकज मौर्या, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story