×

कांग्रेस ने बेबस सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगा

देश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज आजमगढ़ में आक्रोश मार्च के बाद आयोजित जनसभा में भाजपा सरकार पर करारा हमला किया। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश अपराधियों के चंगुल मे जकड़ गया है।

राम केवी
Published on: 9 Dec 2019 2:44 PM GMT
कांग्रेस ने बेबस सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगा
X

लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज आजमगढ़ में आक्रोश मार्च के बाद आयोजित जनसभा में भाजपा सरकार पर करारा हमला किया। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश अपराधियों के चंगुल मे जकड़ गया है। सरकार बेबस और कमजोर साबित हो गयी है। ऐसे में सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें।

इसे भी पढ़ें पीएम मोदी की चुनावी रैली! कहा- कांग्रेस का नियम, ‘खुद भी लूटो, औरों को भी लूटने दो’

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के बिरुद्ध बढ़ रही हिंसा और दुष्कर्म की घटनाएं सरकार के मुँह पर तमाचा हैं। चारों तरफ हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकार और उसके प्रतिनिधि गलतबयानी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्नाव, शाहजहांपुर, कानपुर आदि जनपदों में महिलाओं और बच्चियों से बलात्कार व हत्या के आरोपियों को सरकारी संरक्षण उजागर हो गया है। सरकार बेशर्म हो गयी है और महिलाओं को सुरक्षा देने मे विफल साबित हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चीनी मिल मालिकों की गोद में योगी सरकार खेल रही है उधर हजारों करोड़ गन्ना मूल्य मिलों पर बाकी है और किसान दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

इसे भी पढ़ें कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर जीपीओ पर दिया धरना, देखें ये तस्वीरें

उन्होने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी के साथी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिये आन्दोलन करते हैं तो सरकार लाठी से पीटती है और फर्जी मुकदमें दर्ज कर जेल भेजती है यह सरकारी दमन का कुचक्र है।

जनसभा को प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्री विश्वविजय सिंह और सचिव शाहनवाज आलम सहित जिलाध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह आदि वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने सम्बोधित किया। सभा के बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

इसे भी पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

जीपीओ पार्क गांधी प्रतिमा पर सेवादल का धरना...

देश में बढ़ रही बेतहाशा मंहगाई के विरोध में उप्र कांग्रेस सेवादल द्वारा जीपीओ पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आज मध्यान्ह सांकेतिक विरोध व प्रदर्शन सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया।

सेवादल कार्यकर्ता 12 बजे ढोलक, हारमोनियम, झांझ, तबला, वाद्य यन्त्र के साथ एकत्रित होकर सिनेमाई गीत के परिवर्तित रूप- सखि सइयां तो खूब ही कमात हैं, मंहगाई डायन खाये जात है। जब-जब भाजपा सरकार-प्याज 200 के पार। जब-जब भाजपा सरकार-महिलाओं पर अत्याचार। जब-जब भाजपा सरकार-व्याप्त फैला भ्रष्टाचार जैसे नारों को गाने में परिवर्तित कर सेवादल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

यह जानकारी देते हुए उप्र कांग्रेस सेवादल मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली ने बताया कि सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि सेवादल ने आज मंहगाई के विरोध में सांकेतिक धरना देकर देश एवं प्रदेश सरकार को मंहगाई को नियंत्रित करने एवं जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार ने मंहगाई से त्रस्त जनता को मंहगाई से निजात न दिलायी तो कांग्रेस सेवादल सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

राम केवी

राम केवी

Next Story