×

UP Congress: पीड़ित किसानों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- जल्द मुआवजा दे सरकार

UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय सोमवार को काकोरी पहुंचे। भारी वर्षा और ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के पीड़ित किसानों से उन्होंने मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने काकोरी ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

Abhishek Mishra
Published on: 4 March 2024 5:45 PM GMT (Updated on: 4 March 2024 5:47 PM GMT)
Congress State President met the victimized farmers, said - Government should give compensation soon
X

पीड़ित किसानों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- जल्द मुआवजा दे सरकार: Photo- Newstrack

UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय सोमवार को काकोरी पहुंचे। भारी वर्षा और ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के पीड़ित किसानों से उन्होंने मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने काकोरी ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित किसानों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

जीविका चलाने में किसानों को समस्या

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूरे क्षेत्र की फसल नष्ट हो चुकी है। अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों का पुरसाहाल लेने अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस अप्रत्याशित आपदा के कारण अब किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पडे़गा। उन्होंने कहा कि किसान तात्कालिक रूप व आर्थिक संकट के कारण पारिवारिक आजीविका चलाने की समस्या से ग्रसित हो गये हैं। इन परिस्थितियों में ‘‘क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे’’ किए जाने का निर्देश इस गंभीर आपदा की समस्या का समाधान करने में विलंब करने का प्रयास प्रतीत होता है।


किसानों को मुआवजा दे सरकार

अजय राय ने कहा कि विगत दो दिनों पूर्व हुई भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के कारण पीड़ित किसानों को सरकार तुरन्त मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की नष्ट हुई फसलों की भरपाई करने के लिए उचित सहायता दे। सर्वे का कार्य संपादित होने में विलंब होगा। भारी वर्षा और ओलावृष्टि के बाद खराब फसल के कारण कीट और बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ जायेगा पशुधन के लिए भी चारे की समस्या उत्पन्न हो जायेगी।


सीएम योगी को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भी लिखा है। इस दौरे पर प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, मीडिया चेयरमैन, पूर्व मंत्री डॉ. सीपी राय, प्रदेश महासचिव कौशलेन्द्र यादव, पूर्व विधायक इन्दल रावत, प्रवक्ता सचिन रावत, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, रूद्र दमन सिंह, अब्बास रिज़वी योगेश तालान, नितान् सिंह नितिन आदि मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story