×

राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर आक्रोशित हुए कांग्रेसी, ट्रेन रोक की नारेबाजी

दिल्ली के जंतर मंतर पर वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर पूर्व फौजी राम किशन के सुसाइड का मामला गहराता जा रहा है। पूर्व फौजी के परिजनों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी के पुलिस हिरासत में लिए जाने के खिलाफ अब कांग्रेसी कार्यकर्त्ता विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार की रात पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ट्रेन रोकी और अपना गुस्सा प्रकट किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर सैनिकों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

tiwarishalini
Published on: 2 Nov 2016 6:28 PM GMT
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर आक्रोशित हुए कांग्रेसी, ट्रेन रोक की नारेबाजी
X

वाराणसी: दिल्ली के जंतर मंतर पर वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर पूर्व फौजी राम किशन के सुसाइड का मामला गहराता जा रहा है। पूर्व फौजी के परिजनों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी को पुलिस हिरासत में लिए जाने के खिलाफ अब कांग्रेसी कार्यकर्त्ता विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार की रात पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ट्रेन रोकी और अपना गुस्सा प्रकट किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर सैनिकों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें ... थाने में भड़के राहुल,कहा- शहीद के परिवार के साथ ऐसा करते आपको शर्म नहीं आती

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने और क्या किया ?

-कांग्रेसी कार्यकर्ता रात करीब 9.30 बजे मंडुआडीह स्टेशन पहुंचे।

-कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली-मंडुआडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया।

-कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

-विरोध प्रदर्शन के चलते ट्रेन 1 घंटे लेट से रवाना हुई।

-विरोध प्रदर्शन की अगुआई प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्र ने की।

यह भी पढ़ें ... #OROP को लेकर पूर्व सैनिक ने जंतर मंतर पर किया सुसाइड, केजरीवाल ने कहा-मोदी जिम्‍मेदार

क्या कहा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ?

-केंद्र की सरकार फौजियों के हितों के खिलाफ काम कर रही है।

-दिल्ली की पुलिस फौजी के परिजनों के साथ गुंडों की तरह बर्ताव कर रही है।

-कांग्रेस केंद्र सरकार की मनमानी नहीं चलने देगी।

-फौजी के परिजनों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी को बेवजह हिरासत में लिया गया।

-कांग्रेस अपने नेता की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करेगी।

-पूर्व फौजियों को उनका हक दिलाने के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story