Kannauj News: 2024 के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, महंगाई पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Kannauj News: कांग्रेस नेता तारिक बशीर ने बताया कि जनता अब जान चुकी है कि भाजपा सरकार में दिनों दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। जिससे जनता की कमर टूटती जा रही है।

Pankaj Srivastava
Published on: 8 Sep 2023 4:41 PM GMT
Congress targets BJP government on inflation for Lok Sabha elections 2024
X

कांग्रेस ने महंगाई पर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना: Photo-Newstrack

Kannauj News: उत्तर प्रदेश में 2024 के चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने एकजुट होकर भाजपा सरकार का विरोध करना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर कन्नौज जिले में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को घेरते हुए गैस सिलेंडर के दामों पर चर्चा की और कहा कि 2024 के चुनाव को लेकर भाजपा सरकार सिर्फ लॉलीपॉप दिखा रही है जबकि जनता परेशान है जो त्राहिमाम कर रही है।

बताते चलें कि शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें जिले के कांग्रेसी नेताओं के साथ भाजपा सरकार को 2024 के चुनाव में घेरने की चर्चा की गयी। इस दौरान कांग्रेसियों ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता तारिक बशीर ने बताया कि जनता अब जान चुकी है कि भाजपा सरकार में दिनों दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। जिससे जनता की कमर टूटती जा रही है। लगातार खाने पीने की चीजों के साथ रोजमर्रा की सभी चीजों के दामों में इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ रही महंगाई से गरीब परेशान है। रोजगार का कोई साधन नहीं है।

गैस सिलेंडर के दाम

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की जो लूट घसोट की सरकार बैठी है और इस प्रकार से वह किसानों, गरीबों, व्यापारियों, बेरोजगारों के साथ जो नफरत के कार्य कर रही है उसके खिलाफ हम लोग वार्ता करके उजागर कर देना चाहते हैं जिससे यह आभास हो कि कितना घोटाला किया जा रहा है। इसमें एक गैस सिलेंडर से संबंधित मामला है। 2014 तक जब तक हमारी सरकार रही तब 430 रुपये का गैस सिलेंडर मिल रहा था जो अब 1130 रुपये में मिल रहा है। यह कहां से अंतर।


अभी फिलहाल 2024 के चुनाव को देखते हुए उन्होंने एक लॉलीपॉप दिया कि 200 रुपये सिलेंडर पर कम की है जो कि यह दिखाता है। यह सब देख ही रहे हैं। खाद, डीजल, पानी हर तरह से जनता त्राहिमाम कर रही है। अब वह इन सब चीजों से भटक कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं, जो यह सरकार का हर पहलू पर खेल है और हम लोग इस सरकार का विरोध करते हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story