×

प्रशिक्षण बैठक में बोलीं प्रियंका, संगठन की राय पर लड़ेंगे आगामी चुनाव

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है।

Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 2 July 2021 11:35 AM GMT
प्रशिक्षण बैठक में बोलीं प्रियंका, संगठन की राय पर लड़ेंगे आगामी चुनाव
X

लखनऊ: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है। इसी क्रम में पार्टी का शुक्रवार को प्रयागराज और सुल्तानपुर में प्रशिक्षण बैठक हुई। इस बैठक को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पदाधिकारी संगठन निर्माण के काम में मजबूती से जुटे रहें।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन की राय को महत्वपूर्ण मानकर फैसले लिए जाएंगे। बताते चलें कि जोनवार हो रहे इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश पदाधिकारी के साथ, जिला-शहर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। आज के प्रशिक्षण शिविर में मजबूत संगठन, बूथ निर्माण और सोशल मीडिया पर मंथन हुआ।


सूत्रों की मानें तो इस दौरान बढ़ती मंहगाई, खेती किसानी के सवाल पर आंदोलन की रणनीति भी बनी। बता दें कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफी दिनों से सक्रिय बनी हुई हैं। गत वर्ष प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर वह लगातार योगी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही थीं। इतना ही नहीं प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस की तरफ से एक हजार बसों के इंतजाम करने का दावा भी उन्होंने किया था।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story