×

अतिपिछड़ा समाज का उत्पीड़न और दमन कर रही भाजपा: अजय कुमार लल्लू

नदी अधिकार यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार अतिपिछड़ा समाज का उत्पीड़न और दमन कर रही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार गोरखपुर से बसवार तक निषाद समाज के उत्पीड़न में शामिल रही है।

Dharmendra kumar
Published on: 3 March 2021 3:44 PM GMT
अतिपिछड़ा समाज का उत्पीड़न और दमन कर रही भाजपा: अजय कुमार लल्लू
X
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हमारी महासचिव लगातार सड़कों पर हर उत्पीड़न और दमन के खिलाफ लड़ रही हैं।

प्रयागराज/लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग द्वारा निकाली गई नदी अधिकार यात्रा आज तीसरे दिन जारी रही। नदी अधिकार यात्रा में आज प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शामिल हुए। नदी अधिकार यात्रा में आज लटकहा, गड़ैला, बसहीं, दुमदुमा, असरिहा, सिरसा गांवों में निषाद समाज से संवाद और पर्चे वितरण हुए। इसके साथ ही साथ नदी अधिकार पत्र भी भरवाए गए।

नदी अधिकार यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार अतिपिछड़ा समाज का उत्पीड़न और दमन कर रही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार गोरखपुर से बसवार तक निषाद समाज के उत्पीड़न में शामिल रही है। यह महज एक उदाहरण है इस सरकार में अतिपिछड़ा समाज पर लगातार हमले हुए हैं।

2022 में आने वाली है कांग्रेस की सरकार

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हमारी महासचिव लगातार सड़कों पर हर उत्पीड़न और दमन के खिलाफ लड़ रही हैं। उन्होंने सिरसा में निषाद समाज के लोगों के बीच कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार आने वाली है। हम निषाद समाज को उनका हक देंगे। उनको नदियों और तालाबों पर पट्टे दिए जाएंगे।

Congress

ये भी पढ़ें...जौनपुर: खुले में शौच जाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, DM का आदेश

''भाजपा ने निषाद समाज के साथ वादा खिलाफी की''

यात्रा के दौरान प्रदेश सचिव देवेंद्र निषाद ने कहा कि निषाद समाज को सपा, बसपा और भाजपा ने ठगा है। भाजपा ने निषाद समाज के साथ वादा खिलाफी की। समाज यह बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्रदेश सचिव ने कहा कि निषाद समाज के साथ सत्ता के लालच में कुछ लोग भाजपा के साथ जा मिले। उनके लिए उनका बेटा प्रिय है, समाज नहीं। ऐसे लोगों से समाज को बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें...लखनऊ में कोविड टीकाकरण: निजी अस्पतालों की लिस्ट जारी, कल से होगा वैक्सीनेशन

यात्रा में शामिल हुए पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज भाजपा के छल को जान गया है। अब समाज भाजपा के भ्रमजाल नहीं आएगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story