प्रियंका के रोड शो में आपस में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता, जमकर लगाये नारे

यूपी के सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में प्रचार करने के लिए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी पहुंची। यहां उन्होंने मंडी समिति रोड से रोड शो शुरू किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने रास्ते में मिलने वाली महिलाओं से मुलाकात की और हालचाल पूछा।

Aditya Mishra
Published on: 9 April 2019 10:32 AM GMT
प्रियंका के रोड शो में आपस में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता, जमकर लगाये नारे
X

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में प्रचार करने के लिए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी पहुंची। यहां उन्होंने मंडी समिति रोड से रोड शो शुरू किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने रास्ते में मिलने वाली महिलाओं से मुलाकात की और हाल चाल पूछा।

प्रियंका गांधी का हेलीकॉप्टर सरसावा एयरपोर्ट पहुंचा। जहां पर कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। इसके बाद वह रोड शो करते हुए मंडी समिति रोड पहुंची। जहां से उनका रोड शो गोल कोठी, जैन बाग से होता हुआ रेंच का पुल पहुंचा। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी।

प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह जगह पर पीएसी के अलावा आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया था। एसएसपी दिनेश कुमार स्वयं सुरक्षा कमान संभाल रहे थे। इससे पूर्व प्रियंका गांधी के स्वागत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ भी गए। जिन्हें बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बामुश्किल शांत कराया।

ये भी पढ़ें...लोकसभा चुनाव : बीजेपी के निशाने पर आया प्रियंका गांधी का ‘टेंपल रन’

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story