×

PM दे रहे थे भाषण, कांग्रेस कार्यकर्ता लगा रहे थे उनकी होर्डिंगों पर कालिख, सामने आई तस्वीरें

sujeetkumar
Published on: 19 Dec 2016 11:55 AM GMT
PM दे रहे थे भाषण, कांग्रेस कार्यकर्ता लगा रहे थे उनकी होर्डिंगों पर कालिख, सामने आई तस्वीरें
X

कानपुर : पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को कानपुर में अपनी आखिरी परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। तो वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी होर्डिंग पर कालिख पोत रहे थे। दरअसल, कांग्रेस 'ब्लैक-डे' मना रहा था। इसी के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता बरादेवी चौराहे पर पीएम मोदी के स्वागत में लगाई गई होर्डिंगों पर कालिख पोतते दिखाई दिए। यही नहीं इन लोगों ने काले झंडे दिखाकर अपना आक्रोश भी व्यक्त किया।

क्या है पूरा मामला ?

-सोमवार बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए और पीएम के पोस्टर पर कालिख पोतने लगे।

-हैरत कर देने वाली बात तो यह है कि ये सब पुलिस के सामने होता रहा लेकिन पुलिस ने इन सब चीजों को देखकर अनदेखा कर दिया।

-इस काम को करने से उन्हें किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की।

कांग्रेस कार्यकर्ता अम्बरीश गौर के मुताबिक

-मोदी ने नोट बंदी का काम किया है।

-कोई मुझे यह बता दे कि कौन सा पूंजीपति लाइन में लगा है।

-इस नोट बंदी में सिर्फ माध्यम वर्गीय परिवार के लोग ही लाइन में लगे है।

-अब वह कानपुर की जनता को बेवकूफ बनाने आए है।

-करोडो रुपए खर्च करके वह रैली कर रहे है आखिर यह धन कहा से आया है।

-सैकड़ो लोगो की मौत हो चुकी है इसका जिम्मेदार कौन होगा।

आगे की स्लाइड में देखें कुछ और फोटोज...

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story