Sonbhadra: कांग्रेसियों ने महंगाई-बेरोजगारी पर केंद्र सरकार को घेरा, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर निकाली पदयात्रा

Sonbhadra: अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष रामराज सिंह ने कहा कि नौ अगस्त से चल रही पदयात्रा में अब तक जिले के हजारों लोग जुड़ चुके हैं। केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में जहां महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है।

Kaushlendra Pandey
Published on: 13 Aug 2022 2:20 PM GMT
Congress organises padyatra in Sonbhadra
X

Congress organises padyatra in Sonbhadra (Image: Newstrack)

Sonbhadra: आजादी के 75वी वर्षगाठ पर भारत जोड़ो अभियान के तहत कांग्रसियों ने जहां पदयात्रा निकाली। वहीं महंगाई और बेरोजगारी के मसले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए, सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। कुरहुल से निकली पदयात्रा का बसकटवा मोड़ पर समापन किया गया।

अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष रामराज सिंह ने कहा कि नौ अगस्त से चल रही पदयात्रा में अब तक जिले के हजारों लोग जुड़ चुके हैं। केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में जहां महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। वहीं किसान परेशान है। सूखे की स्थिति है। मौजूदा सरकार केवल दिखावटी काम कर रही है जिसका आम जनमानस से कोई सरोकार नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेसी लालजी तिवारी ने कहा कि गांवों की हालत काफी खराब है। किसान बरसात न होने की मार झेल रहा है। महंगाई, बेरोजगार अलग लोगों की कमर तोड़ रही है।

जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा की जनपद कल कारखाना बहुल होने के बावजूद यहां के नौजवान बेरोजगारी का दंश झेलने को विवश है। बीजेपी सरकार कोई नया रोजगार उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। जो पूर्व का रोजगार है भी तो वह धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। ओबरा विधानसभा प्रभारी नागेश मणि पाठक ने कहा कि केंद्र महंगाई रोकने में विफल साबित हो रही है। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष दुबे ने कहा की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। सरकारी एजेंसियों का प्रयोग विपक्ष की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है।

पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष नामवर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार के वादे झूठे और खोखले हैं। जिला सचिव बाबूलाल पनिका, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश सिंह गांेड, शिव नंदन सिंह, रामधनी खरवार, गौरी, राजकुमार यादव, रामनिहोर यादव, मुन्नू गुप्ता, बबुंदर भारती, नवाज खां, जंतर, मंजू भारती आदि ने भी केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाए।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story