×

एक व्यक्ति की दोनों पत्नियों के बीच मकान को लेकर हुआ विवाद, जमकर चली लाठियां, 4 की हालत गंभीर

यूपी के शाहजहांपुर में एक परिवार के लोग ही एक दूसरे के जान के दुश्मन बन बैठे। जहां आज एक मकान को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

priyankajoshi
Published on: 17 Aug 2017 8:37 AM GMT
एक व्यक्ति की दोनों पत्नियों के बीच मकान को लेकर हुआ विवाद, जमकर चली लाठियां, 4 की हालत गंभीर
X

शाहजहांपुर : यूपी के शाहजहांपुर में एक परिवार ही के लोग एक दूसरे के जान के दुश्मन बन बैठे है। जहां गुरुवार (17 अगस्त) को एक मकान को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या था मामला?

दरअसल, घटना चौक कोतवाली के भारद्वाजी मोहल्ले की है। यहां के रहने वाले नोखे लाल ने दो शादियां की थी। पहली शादी कुंती से की थी। जिनसे चार बच्चे है जिसमें एक बेटा शिवनाथ एसपी ऑफिस मे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। बाकि तीन बच्चे शिव शक्ति, अनुराग और बेटी नेहा है। इसके बाद नोखे लाल ने दूसरी शादी लौंग श्री से की है। जिनसे दो बेटे है, राम कुमार और योगेश।

दरअसल, नोखे लाल का एक मकान है जिसको लेकर नोखे लाल की पहली पत्नी के बेटे और दूसरी पत्नी के बेटों में आए दिन विवाद होता रहता है। एक दिन घर के अंदर मारपीट होती रहती है। दूसरी पत्नी के बेटे घायल राम कुमार ने आरोप लगाया है कि शिव शक्ति एसपी ऑफिस मे कर्मचारी है। इसलिए वह आए दिन धमकी देता है कि वह मकान का हिस्सा नहीं देगा। उसकी अधिकारियों मे बहुत पहुंच है। इससे पहले भी उसकी मारपीट हुई थी। जब उसने कोतवाली में शिकायत की तो उसकी नहीं सुनी गई। उनका कहना है कि अगर पुलिस पहले कार्रवाई कर देती तो आज वह इस तरह से घायल नहीं होते।

पुलिस कर रही जांच

रामकुमार का आरोप है कि इससे पहले जब उसका शिवनाथ से विवाद हुआ था तो उसने फायरिंग भी की थी। और आज भी उसने फायरिंग की और साथ ही धमकी दी। उसका कहना है, अगर दोबारा हिस्सा मांगा तो परिवार को खत्म कर देगा। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं डॉक्टर अनुराग पाराशर ने बताया कि आठ लोग घायल अवस्था में आए हैं। जिसमें चार की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story