×

83 दिनों में सम्पन्न होंगे सभी विश्वविद्यालयों के दीक्षान्त समारोह: राज्यपाल

विश्वविद्यालय में शैक्षिक कलैण्डर घोषित न होने के कारण न तो समय से प्रवेश होता था और न ही परीक्षाएं व परिणाम समय पर घोषित हो पाते थे। इससे दीक्षांत समारोह भी समय से नहीं हो पाता था, जिससे छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने में बाधा आती थी।

SK Gautam
Published on: 9 Jun 2019 5:39 PM GMT
83 दिनों में सम्पन्न होंगे सभी विश्वविद्यालयों के दीक्षान्त समारोह: राज्यपाल
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल व कुलाधिपति राज्य विश्वविद्यालय राम नाईक ने सत्र 2019-20 में सम्पन्न होने वाले दीक्षान्त समारोह की प्रस्तावित तिथियां घोषित कर दी हैं। दीक्षान्त समारोह कैलेण्डर के अनुसार सभी विश्वविद्यालयों के दीक्षान्त समारोह 83 दिनों में सम्पन्न होकर छात्र-छात्राओं को उपाधियां वितरित कीे जायेंगी। दीक्षान्त समारोह पारम्परिक भारतीय वेशभूषा में सम्पन्न होंगे। इस वर्ष पहला दीक्षान्त समारोह आगामी 22 अगस्त को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर का होना है तथा अंतिम दीक्षान्त समारोह 12 नवम्बर को प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय प्रयागराज का होगा।

इससे पहले विश्वविद्यालय में शैक्षिक कलैण्डर घोषित न होने के कारण न तो समय से प्रवेश होता था और न ही परीक्षाएं व परिणाम समय पर घोषित हो पाते थे। इससे दीक्षांत समारोह भी समय से नहीं हो पाता था, जिससे छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने में बाधा आती थी। राज्यपाल राम नाईक ने कुलाधिपति के रूप में प्रदेश की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास किया है। इसका ही परिणाम है कि अब विश्वविद्यालयों में समय से प्रवेश हो रहे है तथा परीक्षाएं आयोजित होकर परिणाम भी घोषित हो रहे हैं। सभी विश्वविद्यालयों के दीक्षान्त समारोह भी निश्चित समय सीमा में करने के लिए प्रस्तावित कैलेण्डर घोषित किया गया है।

ये भी देखें : बंगाल हिंसा पर गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, BJP करेगी 12 घंटे बंद, ब्लैक डे मनाएगी

शैक्षिक वर्ष 2019-20 में सम्पन्न होने वाले दीक्षान्त समारोह की प्रस्तावित तिथियाँ हैं, (1) 22 अगस्त 2019 को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर, (2) 26 अगस्त 2019 को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय लखनऊ, (3) 28 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा, (4) 30 अगस्त 2019 को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ, (5) 02 सितम्बर 2019 को महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली, (6) 04 सितम्बर 2019 को नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फैजाबाद, (7) 09 सितम्बर 2019 को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, (8) 11 सितम्बर 2019 को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, (9) 16 सितम्बर 2019 को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ, (10) 19 सितम्बर 2019 को डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद, (11) 23 सितम्बर 2019 को उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद, (12) 26 सितम्बर 2019 को बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी, (13) 30 सितम्बर 2019 को चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, (14) 03 अक्टूबर 2019 को बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा।

ये भी देखें : अलीगढ: जानिए क्यों बच्ची के पिता ने CM योगी से मिलने से कर दिया इंकार?

(15) 09 अक्टूबर 2019 को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर, (16) 11 अक्टूबर 2019 को डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, (17) 14 अक्टूबर 2019 को लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ, (18) 16 अक्टूबर 2019 को डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ, (19) 18 अक्टूबर 2019 को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर, (20) 21 अक्टूबर 2019 को भातखण्डे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय लखनऊ, (21) 23 अक्टूबर 2019 को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर, (22) 25 अक्टूबर 2019 को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ, (23) 01 नवम्बर 2019 को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी, (24) 04 नवम्बर 2019 को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, (25) 07 नवम्बर 2019 को डाॅ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ तथा (26) 12 नवम्बर 2019 को प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय प्रयागराज। शेष तीन विश्वविद्यालय हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय कानपुर, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया तथा डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ नवीन हैं तथा इनके छात्र अभी स्नातक स्तर तक नहीं पहुंचे हैं, अतः इनका दीक्षान्त समारोह अभी सम्पन्न नहीं होना है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story