UP में एक्टिव केस की संख्या 3300 पार: बीते 24 घण्टे में मिले 603 नये मामले, लखनऊ में मिले 98 संक्रमित

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 91,418 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 439 नये मामले आये हैं।

Shashwat Mishra
Published on: 30 Jun 2022 1:46 PM GMT
Coronavirus
X

कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Corona in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते दो-तीन दिनों में वायरस ने रफ्तार तेज कर दी है। जिससे सूबे में ज़्यादा संक्रमित मिलने लगे हैं। सबसे ज़्यादा केस राजधानी व दिल्ली से सटे जिलों में मिल रहे हैं। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मास्क की अनिवार्यता भी कर दी गई थी। लेकिन, आम जन मानस बिल्कुल इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वो अभी भी मजे से जिंदगी जीने में व्यस्त हैं। मगर, आलम यह है कि यूपी में सक्रिय मामलों की संख्या 3300 के पार पहुंच गई है। वहीं, बीते 24 घण्टों में 603 नये केस सामने आए हैं।

लखनऊ में मिले 98 संक्रमित

राजधानी में गुरुवार को 98 कोविड धनात्मक रोगी पाये गये, जिसमें 46 पुरूष एवं 52 महिला रोगी है। इसमें रेडक्रास-14, अलीगंज-12, चिनहट-11, एनके रोड-9, इन्दिरानगर-6, सरोजनीनगर-6, आलमबाग-5, टूडियागंज-5, माल-3, सिल्वर जुबली-3, बीकेटी-1, गोसाईगंज-1 कोविड धनात्मक रोगी मिले। इसके अतिरिक्त उपरोक्त धनात्मक रोगियों के सापेक्ष कान्टैक्ट-07, ट्रैवल-10, आईएलआई-33, प्री-सर्जिकल-8 श्रेणियों में कोविड धनात्मक रोगी पाये गये। जबकि, कुल 163 व्यक्ति कोविड संक्रमण से स्वस्थ हुए।

सक्रिय मामलों की संख्या पहुंची 3300 पार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 91,418 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 439 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,71,83,079 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 603 लोग और अब तक कुल 20,63,574 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3,375 एक्टिव मामले है।

34 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी गई

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 29 जून, 2022 को एक दिन में 3,03,816 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,34,47,907 व दूसरी डोज 14,31,13,240 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,39,83,788 एवं दूसरी डोज 1,22,56,727 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 81,79,930 और दूसरी डोज 59,21,520 दी गयी। कल तक 35,69,933 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,04,73,045 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story