TRENDING TAGS :
UP में एक्टिव केसों की संख्या 1100 पार: बीते 24 घण्टे में मिले 226 संक्रमित, 31 करोड़ से ज़्यादा वैक्सिनेशन
UP में कोरोना वायरस (coronavirus) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रोजाना डेढ़ सौ से ज्यादा मरीज पूरे प्रदेश से सामने आ रहे हैं।
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद: Photo - Social Media
Lucknow: सूबे में बीते दिनों से कोरोना वायरस (coronavirus) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रोजाना डेढ़ सौ से ज्यादा मरीज पूरे प्रदेश से सामने आ रहे हैं। आलम यह है कि एक्टिव केसों की संख्या 1100 के पार पहुंच गई है। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित दिल्ली से सटे जिलों (Most infected in the districts adjacent to Delhi) में पाए जा रहे हैं। शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटों में 226 नए मामले सामने आए हैं।
एक्टिव केसों की संख्या 1100 पार
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद (Additional Chief Secretary Amit Mohan Prasad) ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,25,940 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 226 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,04,91,163 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 146 लोग व अब तक कुल 20,48,055 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1122 एक्टिव मामले है।
Photo - Social Media
31 करोड़ से अधिक डोज़ दी गई
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 22 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 5,43,297 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,29,03,516 और दूसरी डोज 12,85,75,045 दी गयी।
उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,32,44,549 व दूसरी डोज 88,30,492 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 40,28,664 और 43,768 दूसरी डोज दी गयी। कल तक 26,68,343 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,02,94,377 वैक्सीन की डोज दी गयी है।
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022