UP में नहीं थम रही कोरोना की रफ़्तार, बीते 24 घंटे में सामने आए 269 नये मामले

Corona Cases in UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ सहित दिल्ली से सटे जिलों में मास्क को अनिवार्य कर दिया है।

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 1 May 2022 1:46 PM GMT
लखनऊ में CM योगी के आदेशों का उल्लंघन: चारबाग में कोविड हेल्प डेस्क गायब, बुध बाज़ार में मास्क बिन खरीददारी
X

कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा रहे लोग (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

Corona Cases in UP: सूबे में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते चले आ रहे हैं। बीते कई दिनों से यह देखने को मिल रहा है कि प्रदेश में 200 से अधिक केस रोज़ाना आ रहे हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या पंद्रह सौ के पार पहुंच गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ सहित दिल्ली से सटे जिलों में मास्क को अनिवार्य कर दिया है। साथ ही, अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश भी दे दिए हैं। रविवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटों में संक्रमण के 269 नए मामले सामने आए हैं।

सक्रिय मामलों की संख्या पहुंची 1500 पार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,20,467 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 269 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,14,15,554 सैम्पल की जांच की गयी हैं।

उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 218 लोग और अब तक कुल 20,49,520 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1587 एक्टिव मामले है।

31 करोड़ 48 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी गई

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 30 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 5,33,506 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,29,88,695 व दूसरी डोज 13,06,96,706 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,33,59,671 और दूसरी डोज 93,67,439 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 52,85,076 एवं दूसरी डोज 3,64,241 दी गयी। कल तक 27,87,781 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,48,49,609 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story