×

UP में नहीं थम रहे कोरोना के मामले : बीते 24 घंटे में आए 627 नए संक्रमित, एक्टिव केस 3500 पार

UP में सक्रिय मामलों की संख्या 3500 के पार पहुंच गई है। वहीं, बीते 24 घंटों में 627 नये केस सामने आए हैं। सबसे ज़्यादा केस राजधानी लखनऊ व दिल्ली से सटे जिलों में मिल रहे हैं।

Shashwat Mishra
Written By Shashwat Mishra
Published on: 24 Jun 2022 12:08 PM GMT
corona cases increased in uttar pradesh 627 new cases found in last 24 hours
X

coronavirus (Image Credit : Social Media)

Corona Cases Increased In UP : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बीते दो-तीन दिनों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है, जिससे सूबे में संक्रमितों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। सबसे ज़्यादा केस राजधानी लखनऊ व दिल्ली से सटे जिलों में मिल रहे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) द्वारा मास्क की अनिवार्यता (Mask Is Mandatory In UP) भी कर दी गई थी। लेकिन, आम जनता बिल्कुल इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। वो अभी भी मज़े से ज़िंदगी जीने में व्यस्त हैं। मगर, आलम यह है कि यूपी में सक्रिय मामलों की संख्या 3500 के पार पहुंच गई है। वहीं, बीते 24 घंटों में 627 नये केस सामने आए हैं।

एक्टिव केस 3500 के पार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Additional CS Medical and Health Amit Mohan Prasad) ने बताया कि, 'प्रदेश में कल एक दिन में कुल 96,295 सैंपल की जांच की गई। कोरोना संक्रमण के 627 नए मामले आए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,66,38,018 सैंपल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि, विगत 24 घंटों में 507 लोग और अब तक कुल 20,60,317 लोग कोविड-19 (COVID-19) से ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया, कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3,536 एक्टिव मामले है।

33.83 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दी गई

अमित मोहन प्रसाद ने ये भी बताया कि, कोविड वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) निरन्तर जारी है। प्रदेश में कल यानी 23 जून, 2022 को एक दिन में 4,48,550 वैक्सीन की डोज दी गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,34,09,185 व दूसरी डोज 14,20,13,725 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,39,31,524 एवं दूसरी डोज 1,20,29,761 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 80,63,051 और दूसरी डोज 54,13,372 दी गयी। कल तक 34,81,196 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,83,41,814 वैक्सीन की डोज दी गयी है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story