×

Corona In UP: यूपी में लगातार दूसरे दिन मिले 258 नये केस, सक्रिय मामलों की संख्या पहुंची 1390

Corona In UP: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसका असर अलग-अलग राज्यों में देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश में भी रोज़ाना आने वाले मामलों में तेज़ी आई है।

Shashwat Mishra
Published on: 13 Jun 2022 2:30 PM GMT
258 new cases of corona found in UP for the second consecutive day, number of active cases reached 1390
X

UP में कोरोना-अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद: Photo - Social Media

Corona In UP: देश में कोरोना संक्रमण (corona infection) के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसका असर अलग-अलग राज्यों में देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश में भी रोज़ाना आने वाले मामलों में तेज़ी आई है। लगातार दूसरे दिन ढाई सौ से अधिक केस सामने आए हैं। सबसे अधिक मामले राजधानी सहित दिल्ली ( Corona in Delhi) से सटे जिलों में मिल रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने भी अस्पतालों को अलर्ट मोड़ पर रखा है। साथ ही, कुछ जिलों में मास्क को अनिवार्य भी कर दिया है। लेकिन, इसका असर देखने को नहीं मिल रहा। बीते 24 घण्टों में, प्रदेश में 258 नये संक्रमित मिले। जिससे एक्टिव केसों की संख्या 1390 पहुंच गई।

सूबे में हैं 1390 एक्टिव केस

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Additional Chief Secretary Medical and Health Amit Mohan Prasad) ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 73,802 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण (corona infection) के 258 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,56,53,047 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 80 लोग और अब तक कुल 20,57,147 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1390 एक्टिव मामले है।

33.28 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी गई

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन (covid-19 vaccination) का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 12 जून, 2022 को एक दिन में 1,40,216 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,33,22,507 एवं दूसरी डोज 13,91,06,664 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,38,12,804 व दूसरी डोज 1,14,47,625 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 77,71,168 और दूसरी डोज 41,24,847 दी गयी। कल तक 33,05,444 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,28,91,059 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story