UP में बढ़ रही कोरोना की रफ़्तार: मिले 464 नये केस, एक्टिव मामले पहुंचे 4000, लखनऊ में मिले 94 संक्रमित

Corona in UP: अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 03 अगस्त, 2022 को एक दिन में 2,62,972 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Shashwat Mishra
Published on: 4 Aug 2022 3:47 PM GMT
Coronavirus Test
X

Coronavirus Test (Image : Newstrack)

Click the Play button to listen to article

Corona in UP: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 74,384 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 887 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,98,97,963 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 464 लोग और अब तक कुल 20,77,620 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 4000 एक्टिव मामले है।

लखनऊ में मिले 94 संक्रमित

सीएमओ ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को 94 कोविड धनात्मक रोगी पाये गये, जिसमें 54 पुरूष एवं 40 महिला रोगी है। जिसमें एनके रोड-19, अलीगंज-14, चिनहट-11, इन्दिरानगर-8, रेडक्रास-8, आलमबाग-6, सिल्वर जुबली-4, टूडियागंज-3, ऐशबाग-2, सरोजनीनगर-2, गुडम्बा-1 कोविड धनात्मक रोगी मिले। इसके अलावा, धनात्मक रोगियों के सापेक्ष कान्टैक्ट-7, ट्रैवल-4, आईएलआई-26, प्री-सर्जिकल-5 श्रेणियों में कोविड धनात्मक रोगी पाये गये। वहीं, कुल 78 व्यक्ति कोविड संक्रमण से स्वस्थ हुए। जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 505 है।

35 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी गई

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 03 अगस्त, 2022 को एक दिन में 2,62,972 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,36,26,154 एवं दूसरी डोज 14,58,89,701 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,14,202 व दूसरी डोज 1,29,33,670 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 85,21,535 और दूसरी डोज 72,26,831 दी गयी। कल तक 80,63,599 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 35,03,75,692 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story