TRENDING TAGS :
UP बना कोविड टीकाकरण में अव्वल, 33 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज़ देने वाला पहला राज्य
UP बना कोविड टीकाकरण में अव्वल: उत्तर प्रदेश (covid-19 vaccination In UP) में अब तक 33 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं। ऐसा करने वाला ये देश का पहला राज्य बन गया है।
UP बना कोविड टीकाकरण अव्वल: Photo - Social Media
Lucknow: कोविड वैक्सीनेशन (covid-19 vaccination) का कार्य प्रदेश में तेज़ी से चल रहा है। 12 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश (covid-19 vaccination In UP) में अब तक 33 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं। ऐसा करने वाला ये देश का पहला राज्य बन गया है। साथ ही, 15.25 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ दी गई।
33 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी गई
बता दें कि प्रदेश में दोपहर 1:50 बजे तक 33,06,36,104 वैक्सीन की डोज़ दी गई। जिसमें 17,46,97,286 लोगों को पहली डोज़ और 15,26,97,058 व्यक्तियों ने दोनों डोज़ ले रखी है। जबकि, इसमें 32,41,760 लोगों ने प्रीकॉशन डोज़ भी ले रखा है।
UP बना कोविड टीकाकरण अव्वल: Photo - Social Media
आयुवर्ग के हिसाब से वैक्सीनेशन
जानकारी के तौर पर बता दें कि कोविन पोर्टल (covin portal) के अनुसार, दोपहर 1:50 बजे तक 12-14 वर्ष के 1,12,55,656, 15-17 वर्ष के 2,49,93,241, 18-44 वर्ष के 19,53,65,086, 45-60 वर्ष के 6,23,89,250 और 60 वर्ष से अधिक 3,65,00,785व्यक्तियों ने वैक्सीन की डोज़ ले रखी है।
● 12-14 वर्ष:- 1,12,55,656
● 15-17 वर्ष:- 2,49,93,241
● 18-44 वर्ष:- 19,53,65,086
● 45-60 वर्ष:- 6,23,89,250
● 60 वर्ष से अधिक:- 3,65,00,785