वैक्सीन से राहत: मिर्जापुर में दिखी खुशी, डॉक्टरों को मिला सम्मान

कचहरी परिसर के अधिवक्ता नारायण जी उपाध्यय से कोरोना वैक्सीन को लेकर चर्चा की गयी तो उन्होंने बताया यह वैक्सीन देश के आमजन की जान बचाने के लिए देश के डॉक्टरों ने जी जान लगाकर मेहनत करके वैक्सीन तैयार किया है। इस महामारी से निजात दिलाने के लिए डॉक्टरों की मेहनत और लगन के लिए उनका आभार प्रकट करते है।

Ashiki
Published on: 4 Jan 2021 3:06 PM GMT
वैक्सीन से राहत: मिर्जापुर में दिखी खुशी, डॉक्टरों को मिला सम्मान
X
वैक्सीन से राहत: मिर्जापुर में दिखी खुशी, डॉक्टरों को मिला सम्मान

मिर्ज़ापुर: कचहरी परिसर के अधिवक्ता नारायण जी उपाध्यय से कोरोना वैक्सीन को लेकर चर्चा की गयी तो उन्होंने बताया यह वैक्सीन देश के आमजन की जान बचाने के लिए देश के डॉक्टरों ने जी जान लगाकर मेहनत करके वैक्सीन तैयार किया है। इस महामारी से निजात दिलाने के लिए डॉक्टरों की मेहनत और लगन के लिए उनका आभार प्रकट करते है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में जल्द स्थापित होगा एम पावर का सेंटर, नीरजा बिड़ला ने दी ये जानकारी

जब उनसे वैक्सीन लगवाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बड़े बेबाकी से जवाव देते हुए कहाकि हम शिक्षित है। हमारी अपनी खुद की जान बचाने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएंगे। उनका यह भी कहना था कि कोरोना वैक्सीन गरीबो को मुफ्त में मिलना चाहिए।

अधिवक्ता मनीष त्रिपाठी से भी चर्चा की किया। जिस पर उन्होंने कहाकि कोरोना वैक्सीन देश के डाक्टरो की मेहनत का नतीजा है। जिसके लिए उनको सलाम करते है। वैक्सीन हम जरूर लगवाएंगे। लेकिन वैक्सीन मुफ्त मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: बारांबीक में भयानक हादसा: ट्रैक्टर ने 6 लोगों को कुचला, दो की मौत से मचा कोहराम

अधिवक्ता श्रीनंद दुबे ने कहाकि कोरोना वैक्सीन बनाने में देश के डॉक्टरों को दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। कोरोना वैक्सीन किसी जाति मजहब से न जोड़ा जाय। वैक्सीन हमारे देश के डॉक्टरों ने बनाया है। हम वैक्सीन जरूर लगवाएंगे।

Ashiki

Ashiki

Next Story