×

Covid BF-7 Variant in Agra: ताजमहल देखने आया विदेशी पर्यटक कोरोना पाजिटिव, जापान में कोविड से 415 लोगों की मौत

Coronavirus in UP: भारत में विदेश से आने वाले यात्री लगातार कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ताजमहल घूमने आया एक पर्यटक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Jugul Kishor
Published on: 29 Dec 2022 3:16 AM GMT (Updated on: 29 Dec 2022 5:04 AM GMT)
coronavirus bf 7 variant Cases
X

 coronavirus bf 7 variant  (Pic: Social Media)

Covid BF-7 Variant in Agra: चीन समेत दुनिया के तमाम बड़े देशों में कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है। तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए भारत में भी सभी तैयारियां चल रही हैं। भारत में विदेश से आने वाले यात्री लगातार कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ताजमहल घूमने आया एक पर्यटक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पर्यटक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

आगरा के सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अर्जेंटीना का एक विदेशी पर्यटक ताजमहल देखने आया था। उसका आरटी-पीसीआर के लिए सैंपल लिया गया था, जिसमें वह एंटीजन पॉजिटिव आया है। पर्यटक द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है और उसका मोबाइल नंबर भी गलत है। पुलिस की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। अंदेशा है कि पर्यटन पर आया पर्यटक जब तक आइसोलेट नहीं कर लिया जाता, वह दूसरे लोगों को के लिए भी खतरा बन सकता है। न

BF.7 वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं

सूत्रों के मुताबिक, कोरोना के खतरनाक वेरियंट बीएफ.7 के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि किन देशों के यात्रियों के लिए हवाई सुविधा की गाइडलाइन जल्द जारी हो सकती है। एयरपोर्ट पर कुल 6 हजार लोगों की जांच की गई, जिनमें से अब तक 39 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ये टेस्ट 26 और 27 दिसंबर को किए गए थे। सभी पॉजिटिव यात्रियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

कोरोना के बीच चीन से भाग रहे लोग

चीन में बने हालात के बीच अब लोगों ने देश छोड़ना शुरू कर दिया है। कोरोना के बीच देश छोड़ने वालों की संख्या 17 गुना बढ़ गई है। चीनी नागरिक बैंकॉक, टोक्यो, सियोल, लॉस एंजिलिस और सिंगापुर जा रहे हैं। वहीं, अब जापान में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। जापान में एक दिन में 415 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story