TRENDING TAGS :
Coronavirus in UP: यूपी में नहीं संभल रहा कोरोना, बीते 24 घण्टे में आए 491 नये केस
Coronavirus in UP: में नहीं संभल रहा कोरोना: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते दो-तीन दिनों में वायरस ने रफ्तार तेज कर दी है।
Coronavirus in UP: Photo - Social Media
Coronavirus in UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते दो-तीन दिनों में वायरस ने रफ्तार तेज कर दी है। जिससे सूबे में ज़्यादा संक्रमित मिलने लगे हैं। सबसे ज़्यादा केस राजधानी व दिल्ली से सटे जिलों में मिल रहे हैं। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मास्क की अनिवार्यता (mask requirement) भी कर दी गई थी। लेकिन, आम जन मानस बिल्कुल इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वो अभी भी मज़े से ज़िंदगी जीने में व्यस्त हैं। मगर, आलम यह है कि यूपी में सक्रिय मामलों की संख्या 2500 के पार पहुंच गई है। वहीं, बीते 24 घण्टों में 491 नये केस सामने आए हैं।
सक्रिय मामलों की संख्या पहुंची 500 पार
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 98,126 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 491 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,62,11,503 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 273 लोग और अब तक कुल 20,58,434 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,540 एक्टिव मामले है।
33.62 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी गई
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 18 जून, 2022 को एक दिन में 4,05,778 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,33,76,927 व दूसरी डोज 14,08,81,171 दी गयी।
उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,38,82,757 एवं दूसरी डोज 1,18,04,458 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 79,41,640 और दूसरी डोज 49,22,362 दी गयी। कल तक 34,11,647 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,62,20,962 वैक्सीन की डोज दी गयी है।