TRENDING TAGS :
लखनऊ में कोरोना का कहर, नगर निगम ने बांटा मास्क, लोगों का बताया महत्व
नगर निगम की टीम ने हज़रतगंज इलाक में मास्क ना लगाने वाले लोगों को मास्क वितरण किया और मास्क के महत्व को बताया।
साइकिल सवार को मास्क देती नगर निगम की टीम (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब बीते 24 घंटे में 34,626 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि राहत की बात है कि करीब 32,494 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।
रास्ते में जा रहे शख्स को मास्क देती नगर निगम की टीम (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)
एक दिन में 2.44 लाख कोरोना टेस्ट भी किए गए हैं, इनमें से 1.8 लाख आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन के समय में इजाफा कर दिया है। अब यूपी में वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह तक लागू रहेगा।
बिना मास्क के घूम रहे शख्स को मास्क देती नगर निगम की टीम (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)
कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। लोगों को मास्क के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
घूम रहे शख्स को मास्क देती नगर निगम की टीम (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)
शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने हज़रतगंज इलाक में मास्क ना लगाने वाले लोगों को मास्क वितरण किया और मास्क के महत्व को बताया।
दुकानदार को मास्क देती नगर निगम की टीम (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)
बता दें कि उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ की कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा हालत खराब है।
रास्ते से गुजर रही महिला मास्क देती नगर निगम की टीम (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)