×

बिजनौर में इलाज के लिए भटक रही कोरोना संक्रमित महिला, अस्पताल नहीं कर रहे भर्ती

बिजनौर में इलाज के लिए एक महिला दर-दर भटकती रही है। ई-रिक्शा पर लेटी महिला की ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे सांसे चल रही हैं।

‪Rohit Tripathi‬
Published on: 7 May 2021 8:00 PM GMT
Coronavirus
X

ई-रिक्शा पर लेटी महिला (फोटो: सोशल मीडिया)

बिजनौर: उत्तर प्रदेश की सरकार का कहना है कि अस्पतालों में ना बेड की कमी है और ना ही ऑक्सीजन की। लेकिन बिजनौर एक तस्वीर सामने आई है जो प्रदेश की कुछ और सच्चाई बयां कर रही है। बिजनौर में इलाज के लिए एक महिला दर-दर भटकती रही है। ई-रिक्शा पर लेटी महिला की ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे सांसे चल रही हैं।

महिला कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गयी थी। तीन दिन पहले जब उसको सांसे लेने में परेशानी होने लगी तो परिजन ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम कर उसे ई रिक्शा से लकर अस्पताल भाग, लेकिन सरकारी अस्पतालों ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। पति ने हिम्मत नहीं हारी और उसने निजी अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन किसी भी अस्पताल ने भर्ती नहीं किया।
बिजनौर की यह तस्वीर आपको झकझोर देगी। ई-रिक्शा पर लेटी महिला का नाम रेशमा है। जो पिछले तीन दिन से बुखार और शरीर मे ऑक्सीजन की कमी से परेशान है। रेशमा और उसके पति की मानें तो सरकारी अस्पताल में भर्ती होने गई थी, लेकिन भर्ती नहीं किया गया और ना ही डॉक्टर ने देखा।
पति शहजाद अपनी पत्नी रेशमा के साथ निजी अस्पताल में भर्ती करान की कोशिश की, लेकिन किसी अस्पताल ने भर्ती नहीं किया। सड़क पर ही महिला ऑक्सीजन के सहारे सांस लेकर किसी तरीके से जिंदगी जीने को मजबूर है।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story