×

Coronavirus: UP में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 96.1 प्रतिशत पहुंचा

Coronavirus: प्रदेश में कोरोना के कुल 46,201 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 26,187 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Chitra Singh
Published on: 29 May 2021 5:16 PM GMT
coronavirus update in uttar pradesh
X

कोरोना वायरस (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में दिन प्रतिदिन कोरोना (Corona) संक्रमण कमजोर होता जा रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल 46,201 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 26,187 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पॉजिविटी दर 0.8 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 96.1 प्रतिशत हो गयी है। वहीं टेस्टिंग क्षमता में भी निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 3,30,289 सैम्पल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,39,489 टेस्ट आरटी-पीसीआर के माध्यम से किया गया है।

इस बात की जानकारी अपर स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan Prasad) ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 4,87,56,628 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 2,287 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 7,902 कोविड-19 के मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 16,21,743 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 96.1 प्रतिशत हो गयी है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,88,841 क्षेत्रों में 6,38,688 टीम दिवस के माध्यम से 3,55,64,222 घरों के 17,10,61,562 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

कोरोना जांच (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

प्रसाद ने बताया कि एक जून से 23 जनपदों में चल रहे 18-44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन को प्रदेश के सभी जनपदों में प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जनपद में दो से तीन सेन्टर ऐसे रखे जा रहे हैं, जो कि अभिभावकों समर्पित हैं, इस सेन्टर का नाम अभिभावक स्पेशल बूथ रखा जायेगा। इन बूथों पर वही लोग वैक्सीनेशन करा सकेंगे जिनके एक बच्चा 12 साल से कम उम्र का होगा। इन बूथों पर जब आप वैक्सीनेशन कराने जायेंगे तो अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र लेकर जायें। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 1,42,43,355 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 34,24,355 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 1,76,67,710 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 23 जनपदो में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को 18,22,374 वैक्सीन लगायी गयी। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story