×

इंतजार खत्म! विराज रहे अखंड भारत के राघव, राममंदिर के मुख्य गेट पर सुबह से ही लगा रामभक्तों का तांता, लखनऊ में भी जश्न

Ram Mandir Pran Pratishtha: इस समय पूरे अलौकिक अयोध्या में लोग राघव के आगमन को लेकर भाव विभोर होते हुए नाच गान कर रहे हैं। हर तरह नगरी में जश्न का माहौल बना हुआ है।

Viren Singh
Published on: 22 Jan 2024 4:27 AM GMT
इंतजार खत्म! विराज रहे अखंड भारत के राघव, राममंदिर के मुख्य गेट पर सुबह से ही लगा रामभक्तों का तांता, लखनऊ में भी जश्न
X

Ram Mandir Pran Pratishtha: अवधपुरी अति रुचिर बनाई। देवन्ह सुमन बृष्टि झरि लाई॥... अवधपुरी बहुत ही सुंदर सजाई गई। देवताओं ने पुष्पों की वर्षा की झड़ी लगा दी, क्योंकि आराध्य प्रभु राघव आज अपने घर यानी पधार रहे हैं। इस क्षण का इंतजार न केवल इंसान बल्कि इस चराचर जगत हर प्राणियों के साथ, देवता भी कर रहे होंगे। अब कुछ ही घंटों के बाद दोपहर मध्य प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से होगा। इसके लिए समारोह के यजमान और प्रधानमंत्री मोदी अपने विमान से अवध नगरी आ रहे हैं। पूरा ब्रह्मांड आज राघवेंद्र के आगमन का साक्षी बनने जा रहा है, जिसके इंतजार 500 सालों के किए जा रहा था।

मंदिर परिसर के बाहर लोगों का तांता, अयोध्या में हो रहा नाच-गान

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल होना, इसलिए अयोध्या नगरी को अभेद किले में तब्दील कर रही है, लेकिन अयोध्या वासी अपने लला के दर्शन के लिए पाने के लिए इतने व्याकुल दिखाई दे रहे हैं, सुरक्षा का भय भी लाखों कोसों दूर पीछे छूट गया है। सुबह से ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य गेट के बाहर भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर कोई प्रभु के घर को अपने कैमरों में कैद करना चाह रहा है और अपनी आंखों से भव्य, दिव्य और नव महल (मंदिर) को टकटकी लगाए निहार रहा है। इस समय पूरे अलौकिक अयोध्या में लोग राघव के आगमन को लेकर भाव विभोर होते हुए नाच गान कर रहे हैं। हर तरह नगरी में जश्न का माहौल बना हुआ है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने धीरे धीरे परिसर से बाहर से भक्तों को दूर चले जाने को कहा गया है और राम भक्तों का मान रखते हुए राम मंदिर परिसर के बाहर से धीरे धीरे हटाने लगे हैं।

अयोध्या बोली, खुद को धन्य मानता हूं,

समारोह में उपस्थित लोगों में से एक ने कहा, "मैं राम लला की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा का गवाह बनने के लिए यहां आया हूं। मैं बहुत खुश हूं और खुद को धन्य मानता हूं। वहीं, दुनिया भर में हिंदू समुदाय के लोग इस ऐतिहासिक अवसर के लिए अपने उत्साह और श्रद्धा का प्रदर्शन करते हुए भव्य समारोहों का जश्न मनाना शुरू कर चुके हैं। अयोध्या मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12:30 बजे होगी।

सुबह से लखनऊ में जश्न शुरू

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या नहीं बल्कि लखनऊ सहित पूरे भारत में जश्न की तैयारियों को लेकर सज धजकर तैयार है। लखनऊ में इस वक्त राममय माहौल छाया हुआ है। शहर की गलियां-चाक चौराहों को भगवान राम के पोस्टरों और झंडों से सजा दिया गया है। हर तरफ राम ही राम दिखाई दे रहा है। शहर की सरकारी इमारतों व निजी आवासों पर सुबह से ही झालरों और लाइटें चलती हुई दिखाई दे रहे हैं।

शहरवासी बाइक और कारों पर राम के झंडे लगाकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सड़कों पर सुबह निकलकर राम भक्त श्रीराम के आगमन के लिए दुल्हल की तरह तैयार किये गए शहर के मुख्य चौराहों को सेल्फी ले रहे हैं। गोमती नदी बैराज, मुख्यमंत्री आवास मार्ग, 1090 चौक और कैंट के अलावा अन्य जगहों पर लोगों की सुबह से मौजूदी दिखाई दे रही है और गगन भेदी जय श्रीराम नारे लगा रहे हैं।

हर तरह राम ही राम

इसके अलावा देश भर के शहरों को रोशनी, भगवान राम के विशाल कटआउट और भगवान राम से संबंधित धार्मिक नारों वाले पोस्टरों से सजाया गया है।

अयोध्या सहित प्रदेश में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि विशाल मंदिर कार्यक्रम के सुरक्षित और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अयोध्या और उसके आसपास 13 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने कहा, यह यूपी पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण उपक्रम है। यह एक चुनौती और एक अवसर दोनों है। आसपास के जिलों से ट्रैफिक डायवर्जन सहित व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अयोध्या में केवल अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति है।

कल गर्भगृह में रखे गए रामलला

इससे पहले, गुरुवार 18 जनवरी को प्रसिद्ध मैसूरु मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई श्री राम लल्ला की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह के अंदर रखा गया था। अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू हो चुका है और यह आज जाकर खत्म होगा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story