×

प्रेमिका को छोड़ विदेश भागने की फिराक में था प्रेमी, थाने में हुआ निकाह

Admin
Published on: 9 April 2016 2:36 PM GMT
प्रेमिका को छोड़ विदेश भागने की फिराक में था प्रेमी, थाने में हुआ निकाह
X

सहारनपुर: 5 साल से एक-दूसरे के प्यार में पड़े लड़का-लड़की की शादी थाने में कर दी गई।

क्या है मामला ?

-मामला सहारनपुर के कुतुबशेर क्षेत्र इलाके का है।

-5 साल पहले गुलफशा की मुलाकात अफसान नाम के लड़के से हुई।

-दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे।

-अफसान ने गुलफशा को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

-जब गुलफशा ने अफसान से शादी करने की बात कही तो वह पीछा छुड़ाने में लग गया।

-अफसान विदेश भागने की फिराक में था।

-इस बात की भनक लगते ही गुलफशा सीधे महिला थाने पहुंच गई।

saharanpurविदेश भागने के फिराक में था प्रेमी

-महिला थाना इंस्पेक्टर सरिता त्यागी ने बताया कि अफसान ने गुलफशा से प्रेम संबंध बनाए और शादी करने का वादा किया था।

-अफसान अपने परिजनों के दबाव में आकर शादी से इंकार कर रहा था।

-वह सऊदी अरब जाने की तैयारी में था।

mahila-thanaथाने में हुआ निकाह के लिए समझौता

-इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया।

-थाने में मौजूद लोगों के बीच दोनों पक्षों में निकाह के लिये समझौता हो गया।

-दोनों पक्षों ने इस संबंध में थाने पर लिखित में दिया।

-निकाह की प्रारंभिक रस्में थाने में ही हुई।

-बाद में, दोनों को निकाह की आगे की प्रक्रिया के लिए मस्जिद में भेज दिया गया।

Admin

Admin

Next Story