प्रियंका गांधी के खिलाफ वाराणसी कोर्ट का मुकदमा दर्ज करने का आदेश, ये है आरोप

चुनावी सीजन में प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जेपी यादव की अदालत में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पुजारी राजन तिवारी के खिलाफ अर्जी दाखिल की गई है।

Dharmendra kumar
Published on: 1 April 2019 4:28 PM GMT
प्रियंका गांधी के खिलाफ वाराणसी कोर्ट का मुकदमा दर्ज करने का आदेश, ये है आरोप
X

वाराणसी: चुनावी सीजन में प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जेपी यादव की अदालत में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पुजारी राजन तिवारी के खिलाफ अर्जी दाखिल की गई है। अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने कोर्ट में दाखिल इस अर्जी पर अदालत ने चौक थाने से 12 अप्रैल को आख्या तलब की है।

यह भी पढ़ें...मोदी की सेना’ बोलकर योगी ने शहीदों का अपमान किया: कांग्रेस

क्या है प्रियंका गांधी पर आरोप?

सीआरपीसी की धारा 156( 3) के तहत दाखिल अर्जी में कहा गया कि ज्योतिर्लिंग की पौराणिक व धार्मिक मान्यता को खंडित कर काशी-विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने वाली विधर्मी ईसाई प्रियंका वाड्रा को रोका नही गया। पंडित ने गर्भ गृह में ईसाई से पूजन कराया। इस तरह हिन्दू धर्म पर कुठाराघात किया गया जो अपराध के श्रेणी में आता है। विपक्षीगण के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश देने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें...हॉलीवुड की फिल्म देख की चोरी, लाखों के जेवर के साथ पॉवर हाउस कर्मी गिरफ्तार

प्रियंका ने किया था बाबा का दर्शन

बीते 20 मार्च को प्रियंका गांधी वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने गई थीं। इसी मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता ने दर्शन के विरोध में प्रार्थना पत्र दायर किया है। खबरों के अनुसार, कोर्ट में सुनवाई के बाद छल करने और धार्मिक भावना को आहत करने के मामले में शिकायत दर्ज की गई है। मालूम हो कि कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी बुधवार (20 मार्च) को गंगा यात्रा के अंतिम पड़ाव में वाराणसी पहुंचीं थी।

यह भी पढ़ें...पेयजल, अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र आंध्र की सर्वोच्च प्राथमिकता

वाराणसी के अस्सी घाट पर प्रियंका गांधी ने गंगा आरती की और जय हिंद के नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना के साथ ही रुद्राभिषेक भी किया। अस्सी घाट पर उन्होंने सफाईकर्मियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत की। साथ ही प्रियंका गांधी ने यहां मांझी समाज के साथ 'सांची बात' कार्यक्रम में भाग लिया था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story