×

कांप उठा अपराधी: 80 करोड़ों की संपत्ति पर तगड़ा झटका, नहीं बचेंगे राम सिंह यादव

लखनऊ पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में पुलिस कमिश्रर सुजीत पांडेय ने बताया कि राम सिंह यादव राजधानी लखनऊ का बडा ही शातिर अपराधी है। पिछले कई दशक से वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के चिरैया बाग का रहने वाला है।

Newstrack
Published on: 8 Oct 2020 1:16 PM GMT
कांप उठा अपराधी: 80 करोड़ों की संपत्ति पर तगड़ा झटका, नहीं बचेंगे राम सिंह यादव
X
कांप उठा अपराधी: 80 करोड़ों की संपत्ति पर तगड़ा झटका, नहीं बचेंगे राम सिंह यादव

लखनऊ। भूमाफिया और शातिर अपराधियों के खिलाफ लखनऊ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बृहस्पतिवार को लखनऊ पुलिस ने पीजीआई इलाके के शातिर बदमाश राम सिंह यादव के खिलाफ बडी कार्रवाई की। पुलिस कमिश्रर सुजीत पांडेय ने बताया कि शातिर अपराधी को भूमाफिया भी घोषित किया जा चुका है। पुलिस ने उसकी 83 करोड से भी ज्यादा की संपत्ति को कुर्क कराया है।

कई दशक से वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त राम सिंह यादव

लखनऊ पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में पुलिस कमिश्रर सुजीत पांडेय ने बताया कि राम सिंह यादव राजधानी लखनऊ का बडा ही शातिर अपराधी है। पिछले कई दशक से वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के चिरैया बाग का रहने वाला है। यह राजधानी लखनऊ का बडा भूमाफिया है। करोडों रुपये मूल्य वाली सरकारी और निजी जमीनों पर जबरन कब्जा कर रखा है। यह भूमाफिया होने के साथ ही साथ आपराधिक गतिविधियों में भी पूरी तरह लिप्त है।

संपत्तियां अपराध के जरिये ही हासिल की गई

इस पर विभिन्न गंभीर धाराओं में 25 मुकदमे अलग- अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। जिनमें 302, 392,395,396 और धोखाधडी के मामले भी शामिल हैं। इस पर लखनऊ पुलिस की ओर से पहले ही गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जा चुका है। इसे अपराधी माफिया भी माना गया है। इसकी जब पूरी संपत्तियों की जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि इसकी सभी संपत्तियां अपराध के जरिये ही हासिल की गई हैं।

https://www.facebook.com/877336255717207/videos/347193033015290

ये भी देखें: बिहार में विकास बना मुद्दाः कब टाटा, रिलायंस, इंफोसिस भी करेंगे निवेश

कुर्क संपत्तियों की कीमत लगभग 83 करोड 17 लाख

इन संपत्तियों को अपराधिक कृत्यों के जरिये ही हासिल किया गया है। अपराध से अर्जित संपत्तियों को कुर्क किए जाने के कानूनी अधिकारों का प्रयोग करते हुए इन संपत्तियों को कुर्क किया गया है जिनकी बाजार कीमत लगभग 83 करोड 17 लाख आंकी गई है। इसने जिन संपत्तियों को आपराधिक वारदात और धोखाधडी कर कब्जा किया है उसमें एलडीए की संपत्तियां भी शामिल हैं।

ये भी देखें:खूब रोई रिया चक्रवर्ती की मां,बेटी की रिहाई के बाद किया ये बड़ा खुलासा

संपत्तियों पर नोटिस लगा दिए गए हैं

कुछ जमीनों पर प्लाट बनाए गए हैं जबकि कई जगह मकान का निर्माण भी किया गया है। कुर्क की जाने वाली सभी संपत्तियों पर नोटिस लगा दिया गया है। पीजीआई थाना क्षेत्र में पिछले कई दशक से राम सिंह यादव का आतंक है। इसके सताए हुए लोगों की तादाद बहुत ज्यादा है। अब ऐसे लोग अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचने लगे हैं।

रिपोर्ट-अखिलेश तिवारी

Newstrack

Newstrack

Next Story