×

बाढ़ संग गांव में आया मगरमच्छ, वन विभाग ने अब तक 6 को पकड़ा

aman
By aman
Published on: 26 Aug 2016 1:07 PM GMT
बाढ़ संग गांव में आया मगरमच्छ, वन विभाग ने अब तक 6 को पकड़ा
X

मिर्जापुर: पूर्वांचल की नदियों में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। बाढ़ के बीच पीड़ित लोग किसी तरह जीवन-यापन कर रहे हैं। उस बीच पानी के साथ आए मगरमच्छों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं

अब तक पकड़े 6 मगरमच्छ

जिले के मड़िहान इलाके का ककरद गांव बाढ़ प्रभावित है। यहां नदियों में आई बाढ़ के पानी के साथ कुछ मगरमच्छ इलाके में प्रवेश कर गए। इन मगरमच्छों के कारण इलाके के लोग दहशत में हैं। वन विभाग ने जमालपुर और मड़िहान इलाके में अब तक करीब छह मगरमच्छों को पकड़ाकर जलाशयों में छोड़ा है।

crocodial-3-

वन विभाग कर रही लगातार प्रयास

गुरुवार को वन विभाग को मड़िहान थाना इलाके के ककरद गांव में मगरमच्छ होने की सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर सिरसी डैम में छोड़ा। विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह मांसाहारी जलीय जीव इंसान के लिए खतरा है। गांवों में पहुंचे मगरमच्छों की जानकारी मिलने पर उन्हें वाजिब स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी ?

वन विभाग के एसीएफओ रामजी राय का कहना है कि 'ग्रामीण मगरमच्छों से सावधान रहें। इन जलीय जीवों के दिखाई देने पर तुरंत सूचित करें। विभाग की ओर से तत्काल कार्रवाई की जाएगी।'

crocodial-1

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story