×

लखनऊ व उसके आसपास आंशिक बादलों के बीच चलेगा धूप-छांव का खेल

suman
Published on: 15 July 2017 5:24 AM GMT
लखनऊ व उसके आसपास आंशिक बादलों के बीच चलेगा धूप-छांव का खेल
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में धूप और छांव के बीच उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की सम्भावना कम ही है।

आगे...

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार शनिवार को लखनऊ सहित अधिकांश जिलों में मौसम की परिस्थतियों में कोई खास बदलाव आने की सम्भावना नहीं है। दिन में कभी धूप तो कभी बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने की उम्मीद है।

आगे...

गुप्ता ने बताया कि शनिवार को आद्र्रता का स्तर 70 से 90 फीसदी के बीच रहने की संभावना है, जिससे उमस रहेगी। 20 जुलाई तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। इस स्थिति में हल्की बारिश या बूंदाबांदी ही हो सकती है। इस महीने अधिक बारिश होने की सम्भावना कम ही है।

आगे...

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने की उम्मीद है। लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, बनारस का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री, कानपुर का 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएएनएस

suman

suman

Next Story