×

BJP सांसद साक्षी महाराज के साथ साइबर ठगी, जालसाजों ने बैंक खाते से निकाल लिए इतने रुपये

उन्नाव से BJP सांसद साक्षी महाराज ठगी के शिकार हो गए हैं। जालसाजों ने फर्जी चेक लगाकर उनके बैंक अकाउंट से 97,500 रुपये निकाल लिए।

Rahul Singh
Written By Rahul SinghNewstrack Network
Published on: 28 Jun 2021 12:57 PM GMT
BJP सांसद साक्षी महाराज के साथ साइबर ठगी, जालसाजों ने बैंक खाते से निकाल लिए इतने रुपये
X

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, फाइल,सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज (BJP MP Sakshi Maharaj) भी साइबर ठगी (Cyber ​​fraud) के शिकार हो गए हैं। जालसाजों ने फर्जी चेक लगाकर उनके बैंक अकाउंट से 97,500 रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने उनके बैंक खाते (bank accounts) में तीसरा चेक भी लगाया था, गनीमत रही की तीसरे चेक से पैसे नहीं निकाल पाए। जब इसकी जानकारी साक्षी महाराज को हुई तो उन्होंने राजधानी दिल्ली के संसद मार्ग थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले में की जांच में जुटी पुलिस ने दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। दिल्ली पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके ही बैंक खाते में एक रकम ट्रांसफर की गई थी।

फर्जी चेक के जरिए निकाले पैसे

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले फर्जी चेक के जरिए साक्षी महाराज के बैंक खाते से पैसे अपने किसी खाते में ट्रांसफर किए। उसके बाद यूपीआई के जरिए तीन अलग-अलग खातों में पैसे भेज दिए गए। बाद में एटीएम से सारे पैसे निकाल लिए। मामला हाईप्रोफाइल था तो पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने पटना से एक आरोपी निहाल सिन्हा जिसकी उम्र लगभग 27 वर्ष है को गिरफ्तार कर रिमांड में लिया तो उसने पूछताछ में दिनेश राय का नाम लिया। उसके बाद दिनेश राय को भी बिहार से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी में दिनेश राय गर्दनीबाग और निहाल सिन्हा कंकड़बाग का रहने वाला है। मास्टरमाइंड ने इन दोनों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए थे।

चेक स्कैन कर बनाए तीन फर्जी चेक

पुलिस की पूछताछ में ये पता चला कि इन शातिर ठगों ने साक्षी महाराज के चेक के बारे में जानकारी प्राप्त कर उसे स्केन कर तीन फर्जी चेक बना लिए थे। जिसके जरिए साक्षी महाराज का फर्जी हस्ताक्षर कर तीन बार में एक लाख रुपये दोनों आरोपितों के खातों में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने छानबीन के बाद बीते रविवार को दोनों आरोपितों को पटना से गिरफ्तार कर लिया।

Rahul Singh Rajpoot

Rahul Singh Rajpoot

Next Story