×

सिलेंडर फटने से उड़ी घर की छत, महिला हुई गंभीर रूप से घायल

By
Published on: 23 July 2016 9:39 AM GMT
सिलेंडर फटने से उड़ी घर की छत, महिला हुई गंभीर रूप से घायल
X

कानपुर: घर के अंदर लीकेज सिलेंडर में आग लगने से विस्फोट हो गया जिससे घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट होने से घर में मौजूद एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। उसे हैलट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे लखनऊ पीजीआई रिफर कर दिया।

क्या है मामला?

-नजीराबाद थाना क्षेत्र के लक्ष्मी रतन कालोनी में प्रेम बंसल गैस रिफिलिंग का काम करते है।

-शनिवार की सुबह अचानक सिलेंडर में लीकेज हुआ जिससे आग लग गई।

-थोड़ी ही देर में सिलेंडर तेज़ धमाके के साथ फट गया।

-सिलेंडर फटने से मकान का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

-मकान का मलबा दूसरे के घर में जा गिरा।

-सिलेंडर फटने से घर में काम कर रही प्रेम बंसल की पत्नी शशि गंभीर रूप से घायल हो गई।

-उन्हे हैलट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने शशि को पीजीआई रिफर कर दिया।

क्या कहते हैं पड़ोसी गौरव भाटिया?

-प्रेम बंसल के घर में गैस सिलेंडर लीक कर रहा था।

-इससे सिलेंडर में धमाका हुआ और मकान की पूरी स्लैब उड़ गई।

-इस हादसे में घायल प्रेम बंसल की पत्नी शशि की हालात काफी नाजुक है।

-गौरव का कहना है कि इनके घर में ऐसी कम्प्रेसर में गैस भरने का काम होता था।

Next Story